विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 एक्टर का टूटा सब्र का बांध, Don 3 विवाद में कूदने पर रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस

Published: Wed, 03 Jun 2026 08:04 AM (IST)

डॉन 3 के विवाद के बीच रणवीर सिंह ने फिल्म वर्कर्स बॉडी फेडरेशन को उनके खिलाफ 'नॉन डायरेक्टिव कॉर्पोरेशन' जारी करने की वजह से उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया।

डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह ने फेडरेशन को भेजा नोटिस/ फोटो- Instagram

डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह ने फेडरेशन को भेजा नोटिस/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन-3' को लेकर विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। निर्माता टीपी अग्रवाल के बाद अब खुद 'धुरंधर 2' अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को कानूनी नोटिस भेजा है और उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है। 

2 जून को रणवीर ने भेजा था लीगल नोटिस

एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फेडरेशन को यह नोटिस उनके खिलाफ जारी किए गए 'नॉन डायरेक्टिव कॉर्पोरेशन' निर्देश के सिलसिले में भेजा था, जिसमें Fwice ने अपने सभी सदस्यों को अभिनेता के साथ उनके किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करने का निर्देश दिया था। यह नोटिस एक्टर की लीगल टीम की तरफ से 2 जून को फेडरेशन को भेजा गया है। हालांकि, इस नोटिस को भेजकर अभिनेता ने क्या डिमांड की है, यह तो अभी तक क्लियर नहीं है, लेकिन अब 'डॉन-3' को लेकर छिड़ा यह विवाद बॉलीवुड का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है।

रणवीर सिंह की तरफ से मिले लीगल नोटिस के बाद FWICE ने भी तीन जून को एक मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करके अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- 'दुश्मन भी बढ़ते हैं,' Ranveer Singh बैन मामले पर कंगना रनौत की दो टूक, धुरंधर के 'हमजा' को दी सलाह

ranveer singh  (1)

रणवीर सिंह से पहले टीपी अग्रवाल भी पहुंचे थे कोर्ट

सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, उनसे पहले 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले और IMPPA के पूर्व प्रेसिडेंट टीपी अग्रवाल ने भी 'डॉन 3' विवाद में अभिनेता का समर्थन करते हुए फेडरेशन के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी और एक्टर के खिलाफ दिए गए FWICE के निर्देश को गलत बताते हुए उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की गुजारिश की थी।

ranveer singh-tp aggrawal  (1)

कैसे शुरू हुआ था डॉन-3 को लेकर ये विवाद?

जिन्हें इस मामले के बारे में पूरी तरह से नहीं पता, उन्हें बता दें कि रणवीर सिंह ने साल 2023 में फरहान अख्तर की डॉन 3 (Don 3) साइन करते हुए मूवी में शाह रुख खान को रिप्लेस किया था। फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो भी आ गया था, लेकिन 'धुरंधर' की सफलता के बाद अचानक रणवीर सिंह ने डॉन 3 की फ्रेंचाइजी से अपने कदम पीछे खींच लिए थे।

मूवी को लेकर काफी समय तक खबरें आती रहीं, अंत में जब दोनों पार्टीज के बीच कोई हल नहीं निकला तो फरहान अख्तर ने FWICE से मदद मांगी और यह बताया कि प्री-प्रोडक्शन वर्क पर उनका अब तक 45 करोड़ रुपए खर्च हो चुका है, जिसके बाद फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ निर्देश जारी किया, जिसे एक तरह से एक्टर के ऊपर बैन ही समझा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'मेरे अकाउंट में सिर्फ 84 रुपये बचे थे...' Dhurandhar ने जगाई एक्टर की सोई किस्मत, सालों से कर रहे थे काम