Move to Jagran APP

Ranveer Singh की शर्टलेस तस्वीर पर पत्नी दीपिका पादुकोण ने किए ऐसे कमेंट, एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए फैंस

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह इसमें डस्की और पसीने में नहाए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी मस्कुलर बॉडी उनके फैंस के होश उड़ा रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 01:21 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 07:50 AM (IST)
Ranveer Singh की शर्टलेस तस्वीर पर पत्नी दीपिका पादुकोण ने किए ऐसे कमेंट, एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए फैंस
Bollwood Actor Ranveer Singh with Wife Actress Deepika Padukone

नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी यानी रणवीर​ सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को इंडस्ट्री में पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों की जोड़ी न सिर्फ फिल्मों में बल्कि रियल लाइफ में भी काफी हिट है। दीपिका और रणवीर दोनों एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैंं। अक्सर दोनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सुपरस्टार रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस पागल हो रहे हैं।  

loksabha election banner

 

एक्टर रणवीर सिंह ने सोमवार की सुबह इंटरनेट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर तहलका मचा दिया है। दरअसल, रणवीर ने अपनी एक शर्टलेस फोटो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर पोस्ट की है। इस फोटो की वजह से वह  सुर्खियों में आ गए। एक्टर की फोटो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं और इप अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं रणवीर की पत्नी यानी दीपिका पादुकोण भी खुद को उनकी तस्वीर पर कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। दीपिका ने एक के बाद एक दो कॉमेंट किए। दीपिका ने लिखा, 'तेवर मत दिखाओ।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'बिग।'

 

View this post on Instagram

Down & Dirty ⛓ #mondaymotivation

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर सिंह के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह इसमें डस्की और पसीने में नहाए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी मस्कुलर बॉडी उनके फैंस के होश उड़ा रही है। बता दें कि रणवीर,  रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' के लिए बॉडी बना रहे हैं। वह लगातार वर्कआउट सेशन्स ले रहे हैं। वहीं फैंस के लिए उनका जबरदस्त हॉट ट्रांसफॉर्मेशन काफी चौंकाने वाला है।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर और दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बन रही है। ​फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। वहीं दीपिका ने रोमी भाट‍िया का किरदार निभाया है, जो कि कप‍िल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं। वहीं रणवीर एक और फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम 'जयेशभाई जोरदार' और करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ है। वहीं दीपिका, शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.