Ranveer Singh की फोटो पर जब आलिया भट्ट ने लिखा 'बेस्ट', पत्नी दीपिका पादुकोण ने कहा- Explain..
Deepika Padukone And Ranveer Singh लॉकडाउन के दौरान दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी न सिर्फ फिल्मों बल्कि असल जिंदगी में भी काफी हिट है। दोनों स्टार्स इंडस्ट्री के हिट एंड क्यूट कपल की लिस्ट में आते हैं। दीपिका और रणवीर ने लॉकडाउन के दौरान एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम गुजारा है। वहीं दोनों इस बीच सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने एक बेहद ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वहीं रणवीर की एक तस्वीर पर आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया। वहीं दीपिका ने भी आलिया के कमेंट पर एक मजेदार कमेंट किया।
View this post on Instagram
I love my sofa...par ek ‘take-me-back-I-miss-bein-outdoors’ selfie toh banta hai na 🕶🏝💕
एक्टर रणवीर सिंह ने बुधवार को दो तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक में वह एक में ब्लैक और दूसरे में व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'मुझे अपना सोफा बहुत पसंद है ... पर एक 'टेक-मी-बैक-आई-मिस-बीन-आउटडोरर्स','सेल्फी तोह बंता है ना...'
वहीं रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'और बताओ यार...'। इस तस्वीर में वह ब्लैक कोट और ब्लैक चश्मा पहने हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। ये उनकी पुरानी तस्वीर है। तस्वीर पर फैंस के साथ स्टार्स के भी जबरदस्त कमेंट्स आ रहे हैं।
रणवीर की फोटो पर आलिया भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेस्ट...।' अलिया के इस कमेंट पर उनकी पत्नी दीपिका ने भी कमेंट कर कहा 'एक्सप्लेन'। वहीं अभिनेता डीनो मोरिया ने कमेंट किया चश्मा कहां से लिया।
एक फैंने ने लिखा, बस सब बढ़िया यार, आप बताओ।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर और दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बन रही है। फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। वहीं दीपिका ने रोमी भाटिया का किरदार निभाया है, जो कि कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं। वहीं रणवीर एक और फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम 'जयेशभाई जोरदार' है।