रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें, फैंस ने यूं किया रिएक्ट
रणवीर सिंह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 को लेकर काफी चर्चा में हैं। वो अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद आकर्षित दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 को लेकर काफी चर्चा में हैं। वो अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद आकर्षित दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में वो व्हाइट कलर के टर्टल नेक के ऊपर ग्रे कलर की प्रिटेंड जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक काली टोपी भी पहन हुई है। अभिनेता की इन तस्वीरों को सोशल मीाडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
ऐतिहासिक दिन को किया याद
हाल ही में उन्होंने पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और अपने ससुर प्रकाश पादुकोण का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो 1983 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्टइनडीज के खिलाफ भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को याद कर रहे हैं। वीडियो में वो कहते हैं कि, '25 जून साल 1983 का दिन भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक दिन था। भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता। मैं उस वक्त डेनमार्क में बैडमिंटन का मैच खेल रहा था। मैं मैच को लाइव तो नही देख सका। लेकिन रेडियो और बीबीसी से समाचार प्राप्त करने का प्रयास कर रहा था, जिससे स्कोर पता चल सके।'
उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि, 'जब हमने सुना कि भारत ने विश्वकप जीत लिया है, तो मुझे लगता है कि ये अविश्वसनीय था। भारत ने उन दिनों सबसे ताकतवर वेस्टइंडीज को मात दी थी। ये ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट था।'
View this post on Instagram
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है फिल्म
आपको बता दें कि कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में साथ-साथ रिलीज किया जाएगा।