Move to Jagran APP

Ranveer Singh ने शेयर की मोनेक्रोम तस्वीरें, मुस्कुराहट देख पिघला फैंस का दिल

रणवीर सिंह इन दिनों सर्कस में काम कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म विश्वकप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 12:47 PM (IST)
Ranveer Singh ने शेयर की मोनेक्रोम तस्वीरें, मुस्कुराहट देख पिघला फैंस का दिल
Ranveer Singh Share Latest Monochrome Pictures His Smile Will Melt Your Hearts Photos Goes Viral On Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर पर अपने फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।रणवीर सिंह ने इन मोनोक्रोम तस्वीरों को उन्होंन अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक फनी सॉन्ग भी शेयर किया जो उनके मजाकिया अंदाज से मिल रह है। वहीं उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर उनकी मुस्कुराहट की तारीफ कर रहे हैं।

loksabha election banner

हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग के दौरान की एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी मस्ती करते नजर रहे थे। इस वीडियो में रोहित शेट्टी (बच्चों की खेल ने वाली गाड़ी) छोटी कार को चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह रोहित शेट्टी को द मोस्ट सीरियस कार स्टंट डायरेक्टर ऑफ कंट्री बता कर परिचय करा रहे हैं। 

रणवीर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘रोहित शेट्टी अपनी जॉब  को पूरी गंभीरता से निभाते हैं।’ साथ ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को (खबर लिखे जाने तक) 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई बॉलीवुड अभिनेता इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता और रणवीर सिंह के अच्छे दोस्त अर्जुन कपूर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘बाबा मुझे लगता है कि ये सब देखने के लिए मुझे ‘सर्कस’ में एंट्री लेने की अवाश्यकता है।’  

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस, पूजा हेगडे, और वरुण शर्मा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं साथ ही रोहित शेट्टी और भारत भूषण मिलकर फिल्म सर्कस का निर्माण कर रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह सर्कस के अलावा जल्द ही  कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म विश्वकप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है, इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का लीड़ किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोंण उनकी पत्नी रोमी देवी का रोल प्ले कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.