विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Brahmastra 2 से रणवीर सिंह का नया लुक आया सामने? फोटो देख फैंस बोले- भाई आग लगाने वाले हैं...

Published: Tue, 18 Jun 2024 03:36 PM (IST)

खुद को किसी किरदार में कैसे ढालना है ये बात रणवीर सिंह से बेहतर कोई नहीं बता सकता। फिल्म पद्मावत ...और पढ़ें

Ranveer Singh flaunts beard in new photos
Ranveer Singh flaunts beard in new photos

HighLights

  1. ट्रिम्ड बियर्ड लुक में नजर आए रणवीर
  2. क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से छोड़ी फिल्म राक्षस
  3. डॉन 3 में कियारा के साथ नजर आएंगे रणवीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की एक लंबी फैन फॉलोइंग है और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। रणवीर को उनके चॉर्मिंग लुक्स और दमदार एक्टिंग की वजह से बहुत ज्यादा प्यार मिलता है। एक्टर भी समय-समय पर फैंस के साथ अपना लुक्स शेयर करके उनका दिल खुश करते रहते हैं।

हाल ही में एक्टर ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वो अपनी ट्रिम्ड बियर्ड को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ग्रे कलर का स्वेटर पहना हुआ है जिसमें वो बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।

फैंस ने किया कमेंट

वहीं जैसे ही एक्टर ने ये लुक शेयर किया फैंस इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं अगर ये रणवीर का ब्रह्मास्त्र 2 का लेटेस्ट लुक है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'अगर ये देव कैरेक्टर का लुक है तो रणवीर भाई आग लगाने वाले हैं सेकेंड पार्ट में।'

फिल्म में देव का किरदार निभाएंगे रणवीर

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए रणवीर सिंह को देव के रोल के लिए फाइनल किया जा सकता है। वहीं रणबीर कपूर फिल्म में शिवा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर अभी काम चल रहा है। साल 2025 तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

अभी फिल्म के निर्माता अयान मुखर्जी अपनी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर बिजी हैं तो वहीं रणवीर सिंह बैजू बावरा की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बताया कि हर 5 सेकेंड में देखती हैं पति Ranveer Singh की शक्ल, शेयर किया क्यूट वीडियो

वहीं रणवीर सिंह ने निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ आ रही फिल्म 'राक्षस' को किएटिव डिफरेंस की वजह से छोड़ दिया। हाल ही में रणवीर ने निर्माताओं के साथ एक बयान जारी कर खुलासा किया था कि वो अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 

इसके अलावा रणवीर सिंग के पास इस समय पाइपलाइन में डॉन 3 भी है। इस फिल्म में वो कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Baby के आने से पहले 15 किलो वजन बढ़ाना चाहते हैं Ranveer Singh, लेकिन क्यों?