Move to Jagran APP

Ranveer Singh: डांडिया नाइट में भीड़ के बीच दौड़ते दिखे रणवीर सिंह, नवरात्रि सेलिब्रेशन में दिखी जबरदस्त एनर्जी

Ranveer Singh बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं वहां एक माहौल बना देते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह मुंबई में गरबा नाइट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां एक्टर ने हाल ही में अपनी जबरदस्त एनर्जी से समां बांध दिया।

By Tanya AroraEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 06:40 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 06:40 PM (IST)
Ranveer Singh: डांडिया नाइट में भीड़ के बीच दौड़ते दिखे रणवीर सिंह, नवरात्रि सेलिब्रेशन में दिखी जबरदस्त एनर्जी
Ranveer singh play dandiya with fans in navratri celebration video goes viral. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh: नवरात्रि का आज आखिरी और नौवा दिन है, कल धूमधाम से पूरे देश में विजय दशमी का जश्न मनाया जाएगा। नवरात्रि के इन 9 दिनों में हर कोई माता दुर्गा की भक्ति में लीन दिखा। काजोल, रानी मुखर्जी सहित कई सितारे माता के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचे, तो वहीं रश्मिका मंदाना और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने फैंस के साथ मिलकर गरबा खेला। अब हाल ही में बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह दुर्गा मां की भक्ति में रमे नजर आए। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह की डांडिया नाईट में जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है।

loksabha election banner

भीड़ के बीच में दौड़ते नजर आए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में रणवीर की एनर्जी देखकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। बीती शाम रणवीर सिंह एक गरबा नाइट का हिस्सा बनें। इस दौरान वह लाल कुर्ते और जींस में हमेशा की तरह एनर्जेटिक अंदाज में नजर आए। रणवीर ने स्टेज पर चढ़ कर जहां 'ततर-ततर' गाने पर किया, तो वही स्टेज से नीचे आकर रेड कार्पेट पर दौड़ते भागते हुए अपने फैंस से रूबरू होते हुए नजर आए। रणवीर की एनर्जी देखकर वहां मौजूद ऑडियंस भी खुद को नहीं रोक पाई और उन्होंने भी एक्टर के साथ खूब एन्जॉय किया। 'सर्कस' एक्टर का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही समय पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रोहित शेट्टी की फिल्म में जल्द आएंगे नजर रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने यहां पर मल्हारी गाने पर खूब डांस किया। एक्टर की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह 'गली बॉय' के बाद एक बार फिर से करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह ने मस्ती करते हुए खोई ये कीमती चीज, खोजते हुए घुसे कुर्सियों के नीचे

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Deepika Padukone:रणवीर-दीपिका के बीच है सबकुछ ऑल इज वेल, एक्टर ने इस जवाब से की सबकी बोलती बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.