कैसी होगी करण जौहर की तख्त, रणवीर सिंह ने खोल दिए हैं ये राज़
करण जौहर की फ़िल्म तख़्त करने के पीछे हैं बहुत सारी वजहें, बता रहे हैं ख़ुद रणवीर सिंह!
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणवीर सिंह 2019 में कई बड़ी फ़िल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं। करण जौहर की आने वाली फ़िल्म 'तख्त' भी उन्हीं में से एक है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। रणवीर सिंह ने अपनी बातचीत में कहा कि 'तख्त' भी उनके करियर की अहम फ़िल्मों में से एक रहेगी। इसकी वजह यह है कि फ़िल्म की कहानी बेहद खास है।
रणवीर ने हमें बताया कि वह पहले कलाकार थे, जिन्हें करण जौहर ने यह फ़िल्म ऑफर की थी। करण जब उनके पास यह फ़िल्म लेकर गए तो रणवीर ने कहा कि मैंने उस दिन एक अलग ही करण जौहर को देखा। वह कहते हैं कि इससे पहले उन्होंने करण को कभी उस रूप में नहीं देखा था। रणवीर कहते हैं कि करण कभी खुद को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह हमेशा मस्ती मजाक में रहते हैं। लेकिन बात जब फ़िल्मों की आती है तो इस हंसी मजाक वाले इंसान के पीछे भी एक बहुत ही सीरियस फ़िल्म मेकर हैं, यह बात उस दिन रणवीर सिंह को समझ आ गईं।
यह भी पढ़ें: तो ये है निकयंका का अगला कदम, हनीमून, फ़िल्में और फिर हॉलीवुड रिसेप्शन
करण एक जीनियस हैं, वह जो भी करते हैं, उसमें जान डाल देते हैं और रणवीर का मानना है कि यह पहली बार हो रहा है जब रणवीर किसी पीरियड फ़िल्म को बनाने जा रहे हैं और वह मानते हैं कि करण इसे कमाल तरीके से बनाएंगे। रणवीर ने बताया है कि 'तख्त' भी एक फैमिली ड्रामा फ़िल्म ही होगी और करण फैमिली के साथ डील करने में माहिर हैं। 'तख्त' प्यार, लालच, इमोशन जैसी चीजों पर ही आधारित होगी। फ़िल्म में एक बहन का बहन से, बहन का भाई से, एक पिता का बेटे से किस तरह की बॉन्डिंग होगी। फ़िल्म में वह भी दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद क्या एक साथ फ़िल्म में दिखेंगे दीपवीर, जानिये क्या कहना है रणवीर का
रणवीर कहते हैं की करण की यह फ़िल्म मैगनस ऑपम होगी और वह इस बात के लिए बहुत आश्वस्त हैं। उन्होंने यह भी बताया कि करण उस वर्ल्ड को क्रिएट करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। वह इसमें हर अच्छे टेक्नीशियन को शामिल करने वाले हैं और उनकी ख्वाहिश भी यही है कि इस फ़िल्म में वह अपना बेस्ट दें। रणवीर कहते हैं कि वह इस फ़िल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित इसलिए भी हैं क्योंकि उन्हें सबसे अच्छी स्टार कास्ट के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। वह कहते हैं कि आलिया के साथ उनका कम्फर्ट जोन है। करीना के साथ वह हमेशा से काम करना चाहते थे। विक्की बेहतरीन एक्टर हैं । जाह्नवी कपूर नई अभिनेत्री हैं और डायनेमिक हैं। भूमि पेडणेकर ने बेहतरीन फ़िल्में दी हैं।