IIFA खत्म होते ही सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक, देखें तस्वीरें
रणवीर सिहं अपनी एक्टिंग के अलवा अपने अलग लुक के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल में उनका एक और अलग लुक सामने आया है। Photo- Viral Bhayani
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिहं अपनी एक्टिंग के अलवा अपने अलग-अलग लुक की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वो मुंबई में हुए आईफा अवॉर्ड्स सेरेमनी में पहुंचे। यहां भी उन्होंने कुछ अलग तरह का सूट पहना हुआ था जिसकी काफी चर्चा हुई। इसके बाद परफॉर्मेंस के दौरान भी उनकी ड्रेस काफी हटके थी जिसने सबका ध्यान खींचा। अब आईफा खत्म होने के बाद रणवीर की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें एक बार फिर उनका अलग लुक सामने आया है।
इन नई तस्वीरों में रणवीर सिंह किसी स्टूडियों से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रेड और ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग का पायजामा पहना है। कपड़ों के साथ रणवीर ने कोल्हापुरी चप्पल पहन रखी है। लेकिन जो चीज़ एक्टर के लुक को अलग बना रही है वो हैं उनके बाल। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि उन्होंने बालों में गोल्डन कलर हो रखा है। इस लुक में रणवीर काफी अलग लग रहे हैं।
अब एक्टर का ये किस फिल्म या विज्ञापन में नजर आएगा इस बता का पता तो उनकी फिल्म या ऐड रिलीज होने के बाद ही चलेगा। फिलहाल आप तस्वीरें देखिए।
आईफा में रणवीर सिंह काफी लुक में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रे रंग का ब्लेजर और मैचिंग पैंट के साथ बूट पहने हुए थे। साथ में उन्होंने लाल कलर का स्कार्फ डाल रखा था। लेकिन इस पूरे लुक के साथ लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी चोटी ने, रणवीर आईफा सेरेमनी में पोनीटेल बनाकर पहुंचे थे जिसमें वो काफी फनी लग रहे थे। यूजर्स ने भी उनका काफी मज़ाक बनाया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे।