Move to Jagran APP

सलमान ने बताया शादी के लिए चाहिए कैसी लड़की, प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं रणवीर और सारा

इस बार बिग बॉस 12 के वीकंड के वार में खूब धमाल होने वाला है। यह इस प्रोमो से साफ नजर आ रहा है जिसमें सलमान, सारा और रणवीर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 07:24 PM (IST)
सलमान ने बताया शादी के लिए चाहिए कैसी लड़की, प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं रणवीर और सारा
सलमान ने बताया शादी के लिए चाहिए कैसी लड़की, प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं रणवीर और सारा

मुंबई। जी हां, आपने सही पढ़ा। हाल ही में दूल्हेराजा बने रणवीर सिंह अब शादी की बात से पक गए हैं। चूंकि कुछ दिनों पहले ही वे दीपिका पादुकोण से शादी कर चुके हैं और इसको लेकर हर कोई उनसे बात कर रहा है। अब इस कारण रणवीर सिंह चाहते हैं सलमान खान की प्रोफाइल बनाना वो भी उनकी शादी के लिए। 

loksabha election banner

सलमान खान की शादी के लिए प्रोफाइल। सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा है न। क्योंकि सलमान खान की शादी की चर्चा तो वर्षों से होती रही है। और आज भी उनसे शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं कि वे शादी कब करेंगे। लेकिन इसका जवाब सलमान के अलावा कोई नहीं जानता। अब इस बीच रणवीर सिंह को सलमान खान की शादी करवानी है। और वे लग गए हैं इसके लिए प्रोफाइल बनाने की उन्हें कैसी लड़की चाहिए। दरअसल, बिग बॉस 12 चल रहा है। और Bigg boss 12 के सेट पर सिंबा के प्रमोशन के लिए इस फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर सिंह और सारा अली खान पहुंचे। इसके साथ फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी पहुंचे। अब यहां पर बात निकली शादी की तो रणवीर सिंह ने कहा कि वे तो शादी की बात से अब पक गए हैं। तो वे सलमान खान की शादी करवाना चाहते हैं और उसके प्रोफाइल भी बना रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें रणवीर यह सब करते हुए दिख रहे हैं वो भी सलमान के सामने। यहां पर सारा और रोहित भी मौजूद हैं। 

इस वीडियो में देख सकते हैं कि रणवीर सिंह सलमान का प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं जिसमें मदद सारा और रोहित भी कर रहे हैं। जेंडर की जगह लिखने के लिए रोहित सुझाव देते हैं अल्फा मेल लिखना होगा। इसके आगे रोहित अबाउट योरसेल्फ के लिए कहते हैं कि लिखना होगा कि दिल में आता हूं समझ में नहीं आता। इसके बाद सलमान से रणवीर पूछते हैं कि आपको कैसी लड़की चाहिए। जवाब में सलमान बताते हैं कि अच्छी, सुंदर और टिकाउ होना चाहिए। इस बार के वीकंड के वार में खूब धमाल होने वाला है। यह इस प्रोमो से साफ नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें: बीती रात एक बार फिर साथ नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़ें: शादी के बाद कपिल शर्मा की जमकर खिंचाई, रणवीर-सारा संग ये Video देखिये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.