Move to Jagran APP

Ranveer Singh ने दिया प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को खास तोहफा, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'खास अपने जीजू के लिए'

रणवीर सिहं आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो न सिर्फ फैंस के साथ शेयर करते हैं बल्कि अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। वह स्टार्स की तस्वीरों और पोस्ट पर भी अक्सर मजाकिया कमेंट कर उन्हें छेड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 09:04 AM (IST)
Ranveer Singh ने दिया प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को खास तोहफा, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'खास अपने जीजू के लिए'
Ranveer Singh Has A Special Gift To Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Photo Goes Viral On Social

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिहं इंडस्ट्री में न सिर्फ बेहतरीन फिल्मों के लिए अपने स्टाइल और एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो न सिर्फ फैंस के साथ शेयर करते हैं बल्कि अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। वह स्टार्स की तस्वीरों और पोस्ट पर भी अक्सर मजाकिया कमेंट कर उन्हें छेड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में अब उन्होंने 'जीजू' निक जोनस को एक शानदार तोहफा दिया है।

loksabha election banner

 

दरअसल, रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के लिए एक तोहफा शेयर किया है। इस तोहफे को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये तोहफा कुछ और नहीं बल्कि एक चॉकलेट जार है। इसमें खास बात ये है कि चॉकलेट जार पर निक जोनस की तस्वीर और उनका नाम लिखा है। रणवीर ने इसको शेयर करते हुए लिखा, 'खास अपने जीजू के लिए, स्पेशल कंसाइनमेंट रास्ते में है।' रणवीर सिंह की शेयर की गई इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

बाता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब रणवीर सिंह ने निक जोनस को सोशल मीडिया पर छेड़ा हो। इससे पहले भी उन्होंने निक के एक वीडियो पर मजाकिया कमेंट किया था। दरअसल, हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो जिम में बॉडी बनाते दिख रहे थे। निक अपने हाथों में वेट्स उठा रहे हैं और एक्सरसाइज़ कर रहे थे। वीडियो में निक की जबरदस्त बॉडी दिखाई दे रही थी। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘ओहो जीजू.. डोले शोले’। रणवीर के इस कमेंट पर निक ने कोई रिप्लाई नहीं किया था लेकिन प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, ‘LOL’। इसके अलावा प्रियंका ने ख़ुद भी निक के वीडियो पर कमेटं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.