Ranveer singh को पत्नी Deepika Padukone पर आया प्यार, बताया अच्छी सिंधी बहू
Ranveer Singh और Deepika Padukone रीयल लाइफ के बाद अब रील लाइफ में भी पति-पत्नी बनने जा रहे हैं। शादी के बाद पहली बार दोनों फिल्म ‘83’ में बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेेएनएन। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में जबरदस्त है। शादी से पहले दोनों बड़े पर्दे पर कई फिल्में पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और गोलियों की रासलीला रामलीला में नजर आए और इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब शादी के बाद भी यह जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने फिल्म 83 में नजर आएगी। इन दोनों दीपिका और रणवीर कई एड में भी साथ नजर आ रहे हैं। रणवीर और दीपिका की जब से शादी हुई है रणवीर अपनी पत्नी की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर ऐसा किया।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने एक तस्वीर Instagram पर शेयर की जिस पर उनके फैंस के लाइक्स और कमेंट्स आ रहे थे। इन कमेंट्स में से कुछ कमेंट्स दीपिका के पति रणवीर सिंह के भी हैं। दीपिका ने पहली तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने व्हाइट टॉप और शिमरी सिल्वर पैंट कैरी किया है। दीपिका ने कैप्शन में लिखा There's no such thing as too much bling। जिसके बाद इस तस्वीर पर रणवीर ने लिखा, वॉट ए गुड सिंधी बहू।
इसके बाद दीपिका ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी खूबसूरत स्माइल को देखा जा सकता है। इस पर भी रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा दिल ले गए डिंपल्स तेरे।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रीयल लाइफ के बाद अब रील लाइफ में भी पति-पत्नी बनने जा रहे हैं। शादी के बाद पहली बार दोनों फिल्म ‘83’ में बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। '83' में दीपिका ही रणवीर की पत्नी की किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। फिलहाल दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर पर बन रही फिल्म छपाक को लेकर व्यस्त हैं जिसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora और Arjun Kapoor फिर साथ-साथ, मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, देखिए तस्वीरें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप