गली बॉय के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर ने जोड़ा विक्की कौशल के उरी से कनेक्शन
रणवीर सिंह ने विक्की कौशल का नाम लेते हुए कहा कि जल्द फिल्म उरी रिलीज़ होने वाली है और जिसे लेकर अगर रैप किया जाएगा तो वह इस प्रकार होगा कि...
मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह मुंबई में उनकी फिल्म गली ब्वॉय के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मस्ती के मूड में दिखे और दूसरे कलाकार की फिल्म को लेकर सबको रैप कर दिखाया।
इस इंवेंट में रणवीर सिंह ने सबसे पहले फिल्म के गाने पर रैप गाकर सबका सबको इंटरटेन किया। इसके बाद गली बॉय के निर्माता फरहान अख्तर का जन्मदिन मनाया गया। रणवीर ने उन्हें रैप कर उसी अंदाज में बधाई दी। वहीं इस मौके पर इस हफ़्ते रिलीज़ हो रही विक्की कौशल की फिल्म उरी को लेकर भी उन्होंने रैप किया। रणवीर सिंह ने विक्की कौशल का नाम लेते हुए कहा कि जल्द फिल्म उरी रिलीज़ होने वाली है और जिसे लेकर अगर रैप किया जाएगा तो वह इस प्रकार होगा कि विक्की की फिल्म आ रही है उरी... जिसे देखना है जरूरी। जिसके बाद वहां पर उपस्थित लोग हंस पड़े।
गौरतलब है कि फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। वही इस फ़िल्म को प्रेजेंट फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी कर रहे हैं। यह फ़िल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस मौके पर रणवीर सिंह ने जमकर मस्ती की और लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। रणवीर सिंह एक रैपर के अंदाज में ही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए।
ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म मुंबई के स्ट्रीट ( गल्ली) रैपर की कहानी है। फिल्म में कल्कि केकला और विजय राज का भी अहम् रोल है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बड़ा रोल निभाया है lफिल्म में रणवीर सिंह ने नावेद शेख़ और आलिया ने सकीना का रोल निभाया है। ये म्यूज़िकल रैप फिल्म मुंबई के अंडरग्राउड रैपर डिवाइन और नयेज़ी (नावेद शेख़) की असली कहानी है। फिल्म में ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में डायलॉग के बराबर रैप्स हैं। साथ ही बातें भी मुंबई के धारावी और स्लमस एरिया में बोली जाने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: Gully Boy Trailer: बोले तो...रणवीर के राप्चिक रैप और आलिया के सॉलिड स्वैग की कहानी