विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कितनी सच है Dhurandhar 2 की कहानी? Spy Thriller में ही छिपा है इसका जवाब

Published: Sun, 22 Mar 2026 04:38 PM (GMT+05:30)

आदित्य धर की Dhurandhar 2 का चारों तरफ बोलबाला है, फिल्म में उनके विजन, कहानी और पीक डिटेलिंग की खूब ...और पढ़ें

कितनी सच है 'धुरंधर 2' की कहानी?

कितनी सच है 'धुरंधर 2' की कहानी?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) के चर्चा चारों तरफ हो रही है। इस बीच लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि फिल्म में दिखाए गए कैरेक्टर, कहानी क्या सबकुछ असल घटनाएं हैं? क्या हमजा अली मजारी की कहानी सही है? क्या सच में ऐसा कोई स्पाई थ्रिलर पाकिस्तान गया था?

अगर आपके मन में भी ये सभी सवाल घूम रहे हैं तो इनके जवाब आपको कहीं और नहीं बल्कि फिल्म में ही मिलेंगे। दरअसल फिल्म के मेकर्स ने अपने डिस्क्लेमर में ही इसका जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं क्या कहता है स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) का डिस्क्लेमर?

क्या कहता है 'धुरंधर 2' का डिस्क्लेमर (Dhurandhar 2 Disclaimer)

'धुरंधर: द रिवेंज' के डिस्क्लेमर में साफ तौर पर कहा गया है कि यह फिल्म एक काल्पनिक रचना है, जो असल जिंदगी की कुछ घटनाओं से प्रेरित है। डिस्क्लेमर में आगे लिखा है, 'यह फिल्म कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं है और इसे ऐतिहासिक तथ्यों या घटनाओं का सटीक चित्रण नहीं माना जाना चाहिए। फिल्मी मकसद से कुछ किरदारों, संस्थाओं, संवादों और घटनाओं को काल्पनिक और नाटकीय रूप दिया गया है। किसी भी असल व्यक्ति (जीवित या मृत), संगठन, घटना या जगह से कोई भी समानता या मेल महज एक संयोग है।'

_dhurandhar2 (2)

यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 को देख भड़के सिंगर Vishal Dadlani, नोटबंदी एंगल पर उठाए सवाल

आसान शब्दों में कहें तो, फिल्म बनाने वालों ने यह साफ कर दिया है कि जसकीरत उर्फ हमजा की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और फिल्म के किरदारों का असल जिंदगी के किरदारों से कोई भी मेल महज एक संयोग है।

'धुरंधर: द रिवेंज' के डिस्क्लेमर में यह भी कहा गया, 'इस फिल्म का मकसद किसी भी व्यक्ति, संगठन, धर्म, जातीय समूह, जाति, समुदाय, संस्था, पेशे या राष्ट्रीयता को बदनाम करना, ठेस पहुंचाना, अपमानित करना या उनकी भावनाओं को आहत करना नहीं है। फिल्म बनाने वाले और इस फिल्म से जुड़े सभी लोग, फिल्म के किरदारों द्वारा व्यक्त किए गए किसी भी काम, मुद्दे या विचारों का समर्थन या प्रचार नहीं करते हैं।'

dhurandhar 2 (12)

'धुरंधर 2' के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज एक जासूसी एक्शन थ्रिलर (Spy Thriller) फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- 'लियारी के लोग गलत नहीं हैं...', Dhurandhar 2 देख क्या बोलीं 'चौधरी असलम' की पत्नी? संजय दत्त की हैं फैन