Coronavirus Pandemic: क्वारंटाइन में ऐसे टाइम स्पेंड कर रहे हैं रणवीर और दीपिका, देखें इनकी क्यूट फोटो
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों इस वक्त कोरोनावयरस की वजह से क्वारंटाइन हैं और घर पर वक्त बिता रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों इस वक्त कोरोनावयरस की वजह से क्वारंटाइन हैं और घर पर वक्त बिता रहे हैं। क्वारंटाइन के दौरान दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं इस बात का सबूत है उनकी लेटेस्ट फोटो जो रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं।
रणवीर और दीपिका इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में नजर आ रहा है कि दोनों जिम कॉस्ट्यूम में हैं, रणवीर ने दीपिका को पीछे से पकड़ रखा है और वो सेल्फी ले रहे हैं। वहीं दीपिका खिलखिलाकर हंस रही हैं। दोनों की ये फोटो काफी क्यूट है। वैसे रणवीर और दीपिका ऐसे पहले सेलेब्स नहीं है जो क्वारंटाइन हैं। इस वक्त कोरोनावायरस की वजह दिल्लीत, महाराष्ट्र समेत देश के कई शहर लॉकडाउन हैं। आम लोगों से लेकर सभी सेलेब्स तक, अपने-अपने घरों में हैं।
इससे पहले रणवीर ने अपने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बिल्कुल भूत लग रहे थे। उनकी सफेद आंखों के नीचे काले घेरे नजर आ रहे हैं। वहीं बालों की जटाएं बनी हुई हैं। एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा है ‘मैं क्वारंटाइन से बाहर आने के बाद’।एक्टर की इस फोटो पर काफी फनी कमेंट्स आ रहे हैं, लोग रणवीर को ऐसे बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।