अम्बानी के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे, दीपिका, रणवीर, रेखा, विद्या... देखिये अन्दर की तस्वीरें
गणपति दर्शन के बाद ये सभी एक दूसरे से चिट-चैट और सेल्फ़ीज़ लेने में लग गए और इनमें से कई सेलेब्स ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। यहां देखिये इस सेलिब्रेशन की अन्दर की तस्वीरें-
मुंबई। कल मुकेश अम्बानी के घर गणपति दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा हुआ था। शाह रुख़ ख़ान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रेखा, विद्या बालन, टाइगर श्रॉफ और भी कई सेलेब्स इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे। एक छत के निचे इन सभी सेलेब्स का होना हर रोज़ की बात नहीं है। बाहर मीडिया क्लिक्स के लिए पोज़ देने वाले ये सेलेब्स अन्दर जाकर आम जनता की तरह सेल्फ़ीज़ लेने में व्यस्त थे।
जी हां, गणपति दर्शन के बाद ये सभी एक दूसरे से चिट-चैट और सेल्फ़ीज़ लेने में लग गए और इनमें से कई सेलेब्स ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। यहां देखिये इस सेलिब्रेशन की अन्दर की तस्वीरें-
यह भी पढ़ें: गणेशजी के स्वागत और भक्ति में मग्न हुए बॉलीवुड सेलेब्स, देखिए 15 तस्वीरें
रेखा अपने एवरग्रीन येलो-गोल्डन अवतार में और विद्या भी येलो साड़ी में बेहद ख़ूबसूरत लग रही हैं। विद्या जल्द ही 'तुम्हारी सुलु' नाम की फ़िल्म में रेडियो जॉकी के किरदार में नज़र आएंगी।
With the ever so gorgeous Rekha ji at Ganesh Chaturthi celebrations last evening ❤️😍😘💌!!!
इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और आशा भोसले भी सेल्फ़ी का मज़ा लेते हुए दिखाई दिए। टाइगर इन दिनों 'रेम्बो' फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
Still as graceful as ever, honour to meet you mam ❤😊 #Repost @asha.bhosle Ek Hai Tiger 👌🏻
आशा भोसले ने यहां आमिर ख़ान के साथ भी तस्वीर क्लिक करवाई जिसमें आप अनु मलिक और आशा की पोती को भी देख सकते हैं। आमिर आने वाली फ़िल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में केमियो कर रहे हैं और इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ़ के साथ फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' की तैयारी भी कर रहे हैं।
वैसे, यहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल थे मगर, उनकी तस्वीरें हमें उनके फैन क्लब से मिली। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि ये दोनों जल्द ही संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावती' में नज़र आने वाले हैं जिनमें इनके साथ शाहिद कपूर भी होंगे।
दीपिका और रणवीर ने यहां मौजूद कुछ फैन्स के साथ तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिया। वैसे, कुछ समय पहले इन दोनों के ब्रेकअप की ख़बरों ने भी जोर पकड़ा था।
'क्वांटिको' गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी यहां मौजूद थी। आशा भोसले ने प्रियंका के साथ अपनी ये तस्वीर सोशल अकाउंट पर शेयर की थी। देसी गर्ल प्रियंका इन दिनों भारत आई हुई हैं और फ़िलहाल उन्होंने कोई भी बोइल्ल्य्वूद फ़िल्म साइन नहीं की है।