विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवम्बर में शादी से पहले यहां Pre Wedding Holiday मना रहे हैं दीपिका रणवीर, वीडियो हुआ वायरल

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Thu, 02 Aug 2018 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 10:32 AM (IST)

वैसे, अब देखना यह है कि पहले शादी किसकी होती है, प्रियंका-निक की या फिर दीप-वीर की?

नवम्बर में शादी से पहले यहां Pre Wedding Holiday मना रहे हैं दीपिका रणवीर, वीडियो हुआ वायरल
नवम्बर में शादी से पहले यहां Pre Wedding Holiday मना रहे हैं दीपिका रणवीर, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारे में कम नहीं हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री में इनके बीच का प्यार साफ़ दिखाई देता है। सुना है एक दूसरे को अब तक जस्ट फ्रेंड्स कहने वाले दीप-वीर इस साल नवम्बर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन, शादी से पहले एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीताने के लिए ये चर्चित कपल इन दिनों US में हैं और हाथों में हाथ डाले हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं।

दरअसल, इन्टरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर दीपिका का हाथ पकडे US की गलियों में घूम रहे हैं। यह वीडियो उनकी किसी फैन ने बनाया है जो दीपिका से एक फोटो क्लिक करवाने की इच्छा भी ज़ाहिर कर रही है। फैन को देखते ही दीपिका ने रणवीर का हाथ छोड़ा और उनके पास आकर तस्वीर ली। रणवीर व्हाईट वूलेन टी शर्ट पहने हुए हैं और दीपिका व्हाईट टॉप और सनग्लासेज़ लगाए हुई हैं, वीडियो को देखकर यह साफ़ समझ में आता है कि दोनों इस हॉलिडे में कितने मग्न हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान कटरीना संग रैंप पर, जाह्नवी, सारा, माधुरी दीक्षित समेत ये बने गवाह, देखें तस्वीरें

मानना पड़ेगा, दीपिका और रणवीर के फैन्स पूरी दुनिया में फैले हुए है। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर इस साल नवम्बर में इटली में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे और मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा जाएगा। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी किया था। इनकी शादी भी इटली में हुई थी और मुंबई में रिसेप्शन! खैर, दीप-वीर के फ़िल्मी करियर की बात की जाए तो दीपिका इरफ़ान ख़ान के साथ विशाल भारद्वाज की फ़िल्म में नज़र आने वाली थीं मगर, इरफ़ान की बीमारी के चलते अभी इस फ़िल्म का प्रोसेस रोका हुआ है। वहीं, रणवीर सिंह सारा अली ख़ान के साथ रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा' में नज़र आएंगे। इसके अलावा शादी के बाद रणवीर आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म 'गलीबॉय' में भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: ‘फन्ने ख़ान’ देखने पहुंची दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख और वहीदा रहमान, देखें तस्वीरें

वैसे, शादियों की ये ख़बरें सिर्फ रणवीर और दीपिका के लिए नहीं हैं। इन ख़बरों में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। आप जानते ही होंगे कि प्रियंका ने अंत समय में अचानक से सलमान के साथ अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म 'भारत' करने के लिए मना कर दिया है और कहा जा रहा है कि इसके पीछे शादी ही वजह है।

पिछले लम्बे समय से प्रियंका और निक जोनास के लिंकअप की ख़बरें बॉलीवुड गलियारे में फ़ैल रही हैं और अब इस फ़िल्म को मना करके प्रियंका ने इन अफवाहों को और ज्यादा हवा दी हैं। वैसे, अब देखना यह है कि पहले शादी किसकी होती है, प्रियंका-निक की या फिर दीप-वीर की?