रणवीर सिंह बने शाहरुख़ और जानिए उनकी काजोल है कौन
शाहरुख़ के हाथों में हाथ आता है काजोल का मगर, रणवीर की हिरोइन बने है...
मुंबई। शाहरुख़ ख़ान बॉलीवुड के किंग ख़ान हैं और इन्हें कॉपी कौन नहीं करता। हर कोई SRK की तरह बनना और दिखना चाहता है। SRK के फेमस फ़िल्मी सीन्स को भी कई बार हमारे सलेब्स कॉपी करते हैं और ऐसा ही कुछ रणवीर सिंह ने भी किया।
शाहरुख़ की फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ट्रेन सीन आज भी लोगो के ज़हन में ताज़ा है और इसे आए दिन बॉलीवुड में कॉपी किया जाता है। रणवीर ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जहां वो इसी ट्रेन सीन को दोहरा रहें हैं। और जानतें हैं इनकी काजोल कौन है? जानकार आप हंस पड़ेंगे!
इसे भी पढ़ें- देखिए, इस 'सिंघम' का शाहरूख स्टाइल, पत्नी संग फोटो वायरल
रणवीर सिंह इस वीडियो में शाहरुख़ की तरह ट्रेन से बाहर लटके हुए हैं और अपनी हिरोइन को हाथ दे रहे हैं। शाहरुख़ के हाथों में हाथ आता है काजोल का मगर, रणवीर की हिरोइन बने है गणेश आचार्य। जी हां, गणेश आचार्य बने है रणवीर की काजोल और मज़ा तब आता है जब गणेश रणवीर को अपना हाथ देते हैं तो वो ट्रेन से गिर पडतें हैं।
फ़िल्मों की बात की जाए तो रणवीर इन दिनों दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती की तैयारी कर रहें हैं।This stunt is performed by trained Filmys. Do not try this at home. Or at the train station.
❤🚞🚞🚞🚞🚞😮 pic.twitter.com/BKrFl8fVxF— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 7, 2017