गली ब्वॉय के बाद जोया अख्तर की अगली फिल्म में होंगे रणवीर सिंह, गैंगस्टर ड्रामा होगी यह मूवी
गली ब्वॉय इस बार भारत की ओर से आस्कर में जा रही है। नई रिपोर्ट के मुताबिक गली ब्वॉय के बाद निर्देशक जोया अख्तर की अगली फिल्म में भी रणवीर सिंह नजर आएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। गली ब्वॉय इस बार भारत की ओर से आस्कर में जा रही है। फिल्म से जुड़ा हर कलाकर झूम रहा है। वहीं नई रिपोर्ट के मुताबिक गली ब्वॉय के बाद निर्देशक जोया अख्तर की अगली फिल्म में भी रणवीर सिंह नजर आएंगे। जोया ने इस प्रोजेस्ट पर काम भी शुरू कर दिया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जोया के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि एलिटिस्ट फिल्में बनाने के लिए जोया की आलोचना की जाती थी। गली ब्वॉय बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि उनके आलोचक गलत थे। अब वह दूसरी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रही हैं। जोया की यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा होगी। इस फिल्म को लेकर वह पिछले कुछ समय से योजना बना रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट आइडिया तैयार है और एक टॉप एक्टर ने यह रोल निभाने के लिए हां भी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक जोया ने यह फिल्म अपने पसंदीदा पसंदीदा एक्टर रणवीर सिंह को ऑफर की है। वहीं रणवीर ने फिल्म का कांसेप्ट सुना और वह फिल्म करना चाहते हैं।
जोया के साथ तीसरी फिल्म
रणवीर सिंह की आलिया के साथ यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों दिल धड़कनें दो और गली ब्वॉय में साथ काम कर चुके हैं। वहीं जोया की बात करें तो हाल में उनकी वेब सीरीज लस्ट स्टोरिज एमी में शार्टलिस्ट हुई थी। फिर उनकी ही फिल्म गली ब्वॉय भारत की ओर से आस्कर में आधिकारिक एंट्री है। उधर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण जल्द स्पोर्ट्स ड्रामा 83 में नजर आने वाले हैं।