Move to Jagran APP

Cirkus: एक बार फिर साथ आए रणवीर सिंह- रोहित शेट्टी, कॉमेडी का लगेगा तड़का

Cirkus रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह तीसरी बार एक साथ आ रहे हैं। इस बार वह अंग्रेजी नाटक पर आधारित फ़िल्म सर्कस में काम करने वाले हैं। इस फ़िल्म को अगले साल रिलीज़ किया जा सकता है। .. .

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 01:14 PM (IST)
Cirkus: एक बार फिर साथ आए रणवीर सिंह- रोहित शेट्टी, कॉमेडी का लगेगा तड़का
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ( फोटो क्रेडिट- तरण आदर्श ट्विटर )

नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus: रोहित शेट्टी एक बार फिर धमाका मचाने को तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने फिर से बॉलीवुड के एंनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह का साथ चुना है। दोनों तीसरी बार साथ आने जा रहे हैं। इसके बार ये दोनों सर्कस (Cirkus) में साथ काम करने वाले हैं। जी-हां! मसाला और फॉर्मूला फ़िल्मों के जबरदस्त निर्देशक रोहित शेट्टी ने नई फ़िल्म की घोषणा कर दी है। इस फ़िल्म का नाम सर्कस है।

loksabha election banner

रोहित शेट्टी की यह फ़िल्म विलियम शेक्सपीयर के क्लासिक नाटक 'द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स' पर आधारित है। ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को रोहित शेट्टी स्टाइल की कॉमेडी देखने को मिलेगी। फ़िल्म की घोषणा के बारे में जानकारी फ़िल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा- 'बिग न्यूज़... रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फ़िल्म का टाइटल है सर्कस। रोहित ने इसे 'कॉमेडी ऑफ़ एरर्स' से लिया है। को स्टार हैं, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा। प्रोड्यूसर और निर्देशक दोनों रोहित शेट्टी हैं। साथ में भूषण कुमार और रिलायंस इंटरटेनमेंट भी मौजूद है।'

तरण आदर्श ने आगे बताया कि फ़िल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होगी। वहीं, इसे साल 2021 की सर्दियों में रिलीज़ किया जाएगा। ऐसे में माना जा सकता है कि अगले साल दिवाली के एक और धमाके की तैयारी हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह कॉप यूनिवर्स फ़िल्म सिम्बा में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा सूर्यवंशी में भी रणवीर सिंह का गेस्ट रोल देखने को मिलने वाला है। हालांकि, अभी सूर्यवंशी के रिलीज़ का इंतज़ार है।

रणवीर के अन्य कामों की बात करें, तो उनकी मोस्ट अवेडेट फ़िल्म 83 के दिसंबर लास्ट तक रिलीज़ होने को तैयार है। 83 की विश्व विजेता टीम पर बनी इस फ़िल्म को कबीर ख़ान ने निर्देशित किया है। इसे अप्रैल में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते ऐसा ना हो सका। ऐसे में अब भी फैंस को रणवीर सिंह का पर्दे पर इंतज़ार है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.