Move to Jagran APP

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा 8 साल बाद एक साथ आए नजर, 'गल्लां गूड़ियां' पर किया शानदार डांस

Priyanka and Ranvir Video अंबानी परिवार के फंक्शन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) के लॉन्च में प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह के साथ डांस किया। करीब 8 साल बाद दोनों एक साथ नजर आए हैं।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavPublished: Sun, 02 Apr 2023 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2023 01:33 PM (IST)
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा 8 साल बाद एक साथ आए नजर,  'गल्लां गूड़ियां' पर किया शानदार डांस
Ranveer Singh, NMACC Priyanka Chopra, Ranveer Singh Priyanka Chopra Dance, Rekha

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka and Ranvir Video: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने देश भारत में हैं। शुक्रवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पित निक और बेटी मालती के साथ पहुंचकर एक्ट्रेस ने सबको हैरान कर दिया था। पीसी जब से इंडिया लैटीं है वह अंबानी परिवार के फंक्शन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) के लॉन्च में नजर आई।

loksabha election banner

प्रियंका ने पहनी 60 साल पुरानी साड़ी की ड्रेस

शनिवार को इवेंट के दूसरे दिन पीसी पति निक जोनास का हाथ थामे रेड कार्पेट पर नजर आई। मल्टी कलर के आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत दिखी। इसे 60 साल पुरानी बनारसी ब्रोकेड साड़ी को पेयर करके तैयार किया गया था। इस खूबसूरत कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट के कई वीडियो और फोटोज सामवने आ रहे है।

रणवीर सिंह संग किया 'गल्लां गूड़ियां'

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमे वह अपने को-स्टार और फेमस एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्लां गूड़ियां पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। करीब 8 साल बाद दोनों एक साथ नजर आए हैं। रणवीर और प्रियंका आखिरी बार फिल्म बाजीराव मस्तानी में दिखाई दिए थे। यह फिल्म साल 2015 के आखिर में रिलीज हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस ने की तारीफ

इतने सालों बाद प्रियंका को इस तरह भारत में स्टेज परफॉर्मेंस करते देख उनके फैंस बहुत खुश हैं। यूजर्स प्रियंका और रणवीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो के लिए धन्यवाद। लंबे समय बाद देखा गया प्रियंका ने इस गाने पर डांस किया। दूसरे ने लिखा- देसी गर्ल की स्टेज पर वापसी।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' में काम करती नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। अभिनेत्री 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.