Move to Jagran APP

पद्मावत के बाद फिर से साथ आएंगे रणवीर और दीपिका, बस इस काम के लिए

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ भी एक एड शूट किया था जो अब रिलीज़ कर दिया गया है। वो शादी से पहले कुछ समय तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 03:19 PM (IST)
पद्मावत के बाद फिर से साथ आएंगे रणवीर और दीपिका, बस इस काम के लिए
पद्मावत के बाद फिर से साथ आएंगे रणवीर और दीपिका, बस इस काम के लिए

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी कर ली थी। इसके बाद इन दोनों ने अभी तक साथ में कोई काम नहीं किया था लेकिन अब दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

loksabha election banner

ख़बर है कि दोनों बहुत जल्द एक विज्ञापन में नज़र आएंगे। दोनों एक एड फिल्म में विवाहित जोड़े के तौर पर नजर आएंगे। खबरों की मानें तो दोनों बहुत जल्द एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड को एंडोर्स करते नजर आएंगे। इस इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड के एंबेस्डर पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन थे।

कहा जा रहा है कि दोनों ने अब उनको रिप्लेस किया है। इसके पहले इसी सप्ताह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन में थे। जहां पर उन्होंने दीपिका पादुकोण के मोम के पुतले का अनावरण किया। दीपिका पादुकोण वही उनकी आगामी फिल्म छपाक की तैयारी में भी लगी हुई है। इस फिल्म में वह तेजाब हमले की शिकार हुई लड़की की भूमिका निभाने वाली है। यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल से प्रेरित होगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी के पहले रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया है। यह तीनों ही फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी थी।

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ भी एक एड शूट किया था जो अब रिलीज़ कर दिया गया है। वो शादी से पहले कुछ समय तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं।

यह भी पढ़ें: Box Office: उरी ने बनाया कीर्तिमान, सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 फिल्मों में शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.