रणवीर सिंह ने भरी ऐसी उड़ान कि झूम उठे दर्शक, देखिए तस्वीरें
रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय के दो गीत असली हिप हॉप और अपना टाइम आएगा दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
मुंबईl बीती रात मुंबई में गली बॉय से जुड़े एक इवेंट में दर्शकों के बीच जबरदस्त एनर्जी देखने को मिली। भला एनर्जी हो भी क्यों न, इवेंट की जान ही रणवीर सिंह थे जो जबरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार रात को जब फिल्म गली बॉय का म्यूजिक लॉन्च किया गया तो इस प्रकार का नजारा यहां देखने को मिला।
बीती रात मुंबई में फिल्म गली बॉय का म्यूजिक लॉन्च किया गयाl इस मौके पर फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह, फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेत्री कल्कि, निर्देशिका जोया अख्तर और निर्माता फरहान अख्तर भी उपस्थित थेl इस अवसर पर रणवीर सिंह ने कार्यक्रम में रंग भरते हुए ‘अपना टाइम आएगा’ गाने से शुरुआत कीl इसके बाद उन्होंने कई रैपर्स को स्टेज पर बारी-बारी से बुलाया और लोगों से उनका परिचय करवायाl जिसके बाद रैपर्स ने भी उनके उनके गाने गाएl जब यह कार्यक्रम चल रहा था तब फरहान अख्तर उनके कुछ लोगों के साथ यह कार्यक्रम लाइव देख रहे थेl
इस इवेंट में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इतने सारे दर्शक गली बॉय के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर मौजूद थे।
इस म्यूजिक लॉन्च के साथ ही रणवीर सिंह ने फिल्म गली बॉय का प्रचार प्रसार और तेज कर दिया हैl
गौरतलब है कि इस फिल्म में उन्होंने एक रैपर की भूमिका निभाई हैl यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली हैl रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय के दो गीत असली हिप हॉप और अपना टाइम आएगा दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय को लेकर रणवीर सिंह का कहना है कि, हिप हॉप मेरे अंदर हमेशा जिंदा है और यह तब से है जब मैं किड था। मेरे अंदर इसके प्रति आत्मीयता है और इससे जुड़ी फिल्म में करना भी चाहता था। खास बात यह है कि, इस फिल्म में रणवीर सिंह ने खुद चार गीतों को आवाज भी दी है। रणवीर सिंह के करीबी बताते हैं कि हिप-हॉप को लेकर रणवीर हमेशा से पैशनेट थे। वो हमेशा से रैपिंग स्किल्स को परफेक्ट करने के लिए प्रेक्टिस किया करते थे।
यह भी पढ़ें: Movie Review Manikarnika : रानी लक्ष्मीबाई बनी कंगना की ऐतिहासिक फिल्म, मिले इतने स्टार्स
यह भी पढ़ें: सलमान के फैन्स को अभी से भाई की ईदी, ऐसा अवतार नहीं देखा होगा, आ गया भारत का टीजर