Move to Jagran APP

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लेकर आ रहे करण जौहर ने किया यह दावा, पढ़िए डिटेल्स

रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी डायरेक्टोरियल कमबैक फ़िल्म का एलान कर दिया। पांच साल बाद किसी फ़िल्म को निर्देशित कर रहे करण इस बार एक प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं और इसे नाम दिया है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 11:13 AM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 12:04 PM (IST)
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लेकर आ रहे करण जौहर ने किया यह दावा, पढ़िए डिटेल्स
Karan Johar and Film's title. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी डायरेक्टोरियल कमबैक फ़िल्म का एलान कर दिया। पांच साल बाद किसी फ़िल्म को निर्देशित कर रहे करण इस बार एक प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं और इसे नाम दिया है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। फ़िल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल निभाएंगे। 

loksabha election banner

करण ने एक टीज़र वीडियो के साथ फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट और टाइटल का एलान किया। करण ने लिखा- कैमरे के सामने अपने फेवरिट लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रम कहानी प्रस्तुत है, जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है।

करण ने आगे बताया कि बेशक़ यह लव स्टोरी है, लेकिन पारम्परिक प्रेम कहानी नहीं है। रॉकी और रानी आपकी प्रचलित प्रेम कहानियों को पुनर्परिभाषित कर नये सफ़र ले जाएंगे। बाक़ी के परिवार से आज 2 बजे मिलिए।

2022 में होगी रिलीज़

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, 2022 में रिलीज़ होगी। बता दें, करण की आख़िरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल है, जो 2016 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में करण ने रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बनाकर सेंसेशन मचा दी थी। फ़िल्म में दोनों की कैमिस्ट्री की बहुत चर्चा रही। अनुष्का शर्मा भी फ़िल्म की लीड स्टार कास्ट का हिस्सा थीं। ऐ दिल है मुश्किल का संगीत काफ़ी चर्चित रहा था। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर भी कामयाब रही थी। हालांकि, इस बीच करण ने लस्ट स्टोरीज़ और घोस्ट स्टोरीज़ की एक-एक कहानी को डायरेक्ट किया था।

दूसरी बार साथ आ रहे रणवीर-आलिया

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ रणवीर और आलिया दूसरी बार साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म गली बॉय में साथ आ चुके हैं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही थी। 2019 में आयी यह फ़िल्म रणवीर की सिनेमाघरों में आख़िरी रिलीज़ है। अब रणवीर की 83 और जयेशभाई जोरदार रिलीज़ के लिए तैयार हैं। वहीं, सूर्यवंशी में वो स्पेशल एपीयरेंस कर रहे हैं। सर्कस की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। लीड रोल में आलिया की आख़िरी रिलीज़ कलंक है, जो फ्लॉप रही थी। यह फ़िल्म भी 2019 में ही आयी थी।

धर्मेंद्र, शबाना और जया भी हैं हिस्सा

करण जौहर की फ़िल्म में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के होने की भी ख़बर है। हालांकि, इन कलाकारों के नामों की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। आज 2 बजे इनके नाम का एलान हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.