रणवीर ने कहा, 'प्रियंका के साथ फिर कभी नहीं करुंगा काम'
एक तरफ जहां अली अब्बास जफर की फिल्म 'गुंडे' आज रिलीज हो रही है, वहीं रिलीज से पहले ही कलाकारों में अनबन शुरू हो गई है। जी हां फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता रणवीर सिंह ने साफ कहा कि वह भविष्य में फिर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे।
मुंबई। एक तरफ जहां अली अब्बास जफर की फिल्म 'गुंडे' आज रिलीज हो रही है, वहीं रिलीज से पहले ही कलाकारों में अनबन शुरू हो गई है। जी हां फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता रणवीर सिंह ने साफ कहा कि वह भविष्य में फिर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे।
पढ़ें : शो में नहीं तो कहां था प्रियंका का ध्यान?
आपको रणवीर की ये बात अजीब लग रही होगी, लेकिन ये सच है। हाल ही में गुंडे के प्रोमोशन के दौरान प्रियंका ने सरेआम रणवीर का मजाक उड़ाया था। प्रियंका के इस व्यवहार के कारण ही रणवीर ने यह फैसला लिया है।
पढ़ें : अपने नियमों पर चलती हैं प्रियंका
अभिनेता के इस फैसले से फिल्म निर्देशक जोया अख्तर को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि वह दोनों को लेकर फिर से किसी फिल्म के बारे में सोच रही हैं। रणवीर के करीबी ने बताया कि, 'प्रियंका का एटीट्यूट हमेशा सातवें आसमान पर रहता है। वे अपने अलावा किसी को कुछ नहीं समझती हैं। वहीं, फिल्म के दूसरे किरदार अर्जुन कपूर के साथ प्रियंका की खूब जमती है।