रणबीर कपूर ने बताया क्यों बार बार फिसलता है उनका दिल
दीपिका से दिल लगाने के बाद जब रणबीर के दिल की मुश्किल बढ़ी तो उन्होंने अपने लिए कटरीना के दिल में जगह बनाई। लेकिन, रणबीर के सेंसेटिव दिल को यहां भी सुकून नही मिला।
संजय मिश्रा, मुंबई। आख़िरकार एक मुश्किल दिल ने रणवीर कपूर के फ्लॉप हो रहे करियर को संवार ही दिया। 'ऐ दिल है मुश्किल ' ने 100 करोड़ क्लब में जगह क्या बना ली अब रणबीर कपूर लाखों दिलों की मुश्किलों का राज़ बता रहे हैं।
'ऐ दिल है मुश्किल' की बॉक्स ऑफिस सफलता को सेलेब्रेट कर रहे रणबीर कपूर से जब एक बातचीत में यह सवाल किया गया कि आखिर ये दिल ही हमेशा किसी भी मुश्किल में क्यों होता है ? तो इसका जवाब देते हुए वो खुद कहते हैं "दिल ही हमेशा मुश्किल में इसलिए होता है क्योंकि दिल बच्चा होता है और बच्चा होने की वजह से वो कहीं भी फिसल जाता है। जब भी कहीं ये दिल फिसलता है तभी मुश्किल पैदा हो जाती है।" रणबीर आगे भी बोलते जाते हैं "क्योंकि दिल बहुत सेंसेटिव भी होता है। दिल से ही बॉडी में शुध्द ब्लड का मूवमेंट होता है और दिल हमारी बॉडी का सोलर सिस्टम है। इसीलिए दिल हमेशा मुश्किल में होता है।" दिल को लेकर रणबीर का ये ज्ञान वाकई काबिल-ए- तारीफ़ है। सही भी है क्योंकि रणबीर की निजी ज़िन्दगी में उनका दिल कई बार मुश्किलों से उलझ कर सुलझ चुका है।
अपनी इस रील बीबी के साथ फिर नज़र आएंगे शाहरुख़ खान
दीपिका पादुकोण से दिल लगाने के बाद जब रणबीर के दिल की मुश्किल बढ़ी तो कपूर लाडले ने अपने लिए कटरीना के दिल में जगह बनाई लेकिन एक समय के बाद रणबीर के सेंसेटिव दिल को यहां भी सुकून नही मिला। अब दिल की मुश्किल पर फ़िल्म बना कर रणबीर खुश हैं पता नहीं इससे क्या सीख लेंगे?