रणवीर और दीपिका करने जा रहे अपने रिश्ते का खुलासा, ये बाधाएं हुईं दूर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने रिश्ते के बारे में अगले साल सबको खुलकर बता सकते हैं। इन दोनों की फैमिली के बीच कुछ इश्यू थे, जो अब सुलझ गए हें।
मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रिलेशनशिप में हैं, ये बात शायद ही किसी से छुपी हो। लेकिन अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा पब्लिकली नहीं किया है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि अगले साल रणवीर और दीपिका इस रिश्ते के बारे में सबको बता देंगे।
सलमान का हर इश्क जुदाई पर खत्म, माशूकाएं तोड़ती रहीं दिल
दीपिका और रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। यही केमिस्ट्री अब इनकी रियल लाइफ में भी देखने को मिलेगी। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, 'सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि दीपिका और रणबीर अपने रिश्ते का खुलासा अगले साल कर सकते हैं। ये अपने रिश्ते का खुलासा पहले ही कर देते अगर कुछ फैमिली इश्यू न रहे होते। दरअसल, रणवीर और दीपिका अपने पैरेंट्स से बहुत प्यार करते हैं और उनकी रजामंदी के बिना अपने रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहते। रणवीर के पैरेंट्स तो अपने बेटे की पसंद से बेहद खुश हैं। लेकिन दीपिका के घरवालों को कुछ समस्या थी, हालांकि अब वो भी सुलझ गई है।'
VIDEO : 200 सेकेंड्स में देखिए सलमान के 50 सालों का सफर
रणवीर और दीपिका की फैमिली अब इस रिश्ते से खुश हैं। ऐसे में इन दोनों ने भी अपने रिश्ते का खुलासा पब्लिकली करने का फैसला कर लिया है। वैसे इससे पहले रणवीर कई बार मजाक-मजाक में सबके सामने दीपिका से इजहार-ए-मोहब्बत कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले एक रियलिटी शो के दौरान दीपिका ने भी ये माना कि अब वे अपनी रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने का विचार कर रहे हैं।
50 के सलमान बोले, मैं तो सिर्फ इतने साल का हूं
चलिए अच्छा है कम से कम नए साल में एक बड़ा बॉलीवुड कपल तो अपने रिश्ते का खुलासा करने जा रहे है।