विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Geet: रानू मंडल ने गाया छठ गीत! तो कुछ घंटों में हुआ वायरल, अब लोग कर रहे ऐसे कमेंट

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 02:54 PM (IST)

भोजपुरी के फेमस सिंगर्स अपने छठ गीत लेकर आते हैं। पवन सिंह खेसारी लाल यादव अक्षरा सिंह शारदा सिन्हा जैसे ...और पढ़ें

Image Source: Mridang Music World on youtube
Image Source: Mridang Music World on youtube

नई दिल्ली, जेएनएन। छठ का महापर्व जल्द ही आने होने वाला है। इसे लेकर यूपी बिहार के लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। तीन दिन के इस पर्व में सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और छठी माता की पूजा की जाती है। इस मौके पर भोजपुरी के फेमस सिंगर्स अपने छठ गीत लेकर आते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा जैसे सिगर्स तो छठ गीत गाते ही हैं लेकिन इस बार रानू मंडन ने भी छठी मैया का गीत गाया है।

रानू मंडल ने गाया छठ गीत

रानू मंडल का ये गीत यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो रहा है। हालांकि इस गाने को रानू मंडल ने नहीं गाया फिर भी फैंस उनके नाम से ही इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में रानू मंडल सूर्य को अर्ध्य देती हुई दिख रही हैं। बात दें कि ये वीडियो Mridang Music World नामक एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

यूजर्स ने किया ट्रोल  

हालांकि कमेंट सेक्शन में लोग इस वीडियो को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह बस लाइक और कमेंट के लिए रानू मंडल का नाम लिख देना ठीक नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हम कम से कम छठ पर तो रानू मंडल की आवाज नहीं सुन सकते। वहीं किसी का तो मूड खराब हो गया इस सोशल मीडिया सिंगर का गाना सुनने के नाम पर। 

सोनू निगम ने भी गाया छठ गीत

वहीं इस बार छठ पर आपको सोनू निगम और पवन सिंह का गाना सुनने को मिलेगा। इस गाने में पवन सिंह और सोनू निगम के साथ हर्षिका पूनाचा भी नजर आ रही हैं। ये गीत सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। कारण ये भी है कि सोनू निगम ने पहली बार छठ का गाना गाया है।