विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी बेटी मुझे डांटती है...', Rani Mukerji ने खोला घर का राज, आदित्य संग लव स्टोरी बताने से किया इनकार

Published: Sun, 25 Jan 2026 11:28 AM (IST)

Mardaani 3 को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने हाल ही में अपना फैमिली सीक्रेट शेयर किया ...और पढ़ें

रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा संग लव स्टोरी और फैमिली सीक्रेट किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा संग लव स्टोरी और फैमिली सीक्रेट किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बड़े पर्दे पर अपनी उम्दा अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। वह न तो सोशल मीडिया पर हैं और ना ही अपनी बेटी या पति के साथ स्पॉट होती हैं। 

यहां तक कि रानी मुखर्जी इंटरव्यूज के जरिए भी अपनी प्राइवेट लाइफ को जाहिर करने से बचती हैं। हाल ही में जब उनसे पति आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि होस्ट का ही मुंह बंद हो गया। यही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी को लेकर भी एक सीक्रेट शेयर किया।

रानी को डांट देती हैं बेटी आदिरा

दरअसल, रानी मुखर्जी नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में आईं। इस शो में कपिल शर्मा और उनकी पलटन ने रानी के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान एक ऑडियंस ने रानी मुखर्जी से बात की और बताया कि वह और उनके बेटे उनकी पत्नी से डरते हैं। जब उनका बेटा कोई गलती करता है तो वह अपनी पत्नी से उन्हें बचाते हैं और जब वह गलती करते हैं तो उनका बेटा बचाने आता है।

Rani Mukerji daughter photo

उन्होंने पूछा कि रानी और आदित्य में से कौन सबसे स्ट्रिक्ट पैरेंट है। इस पर एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उनकी बेटी ही डांटती हैं। रानी मुखर्जी ने कहा, "मेरी बेटी आदिरा मुझे डांटती है।"

रानी ने पति को बताया रोमांटिक

इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने रानी मुखर्जी से आदित्य चोपड़ा को बतौर रोमांटिक पार्टनर रेटिंग देने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने अपने पति को रोमांटिक पार्टनर के तौर पर 10 में से 15 स्कोर दिया। यह सुनते ही कपिल शर्मा ने उनसे लव स्टोरी पूछ लिया। कपिल ने कहा कि आदित्य ने आधी आबादी को रोमांस करना सिखाया, लेकिन वह और रानी कैसे प्यार में पड़े और कैसे एक्ट्रेस को प्रपोज किया।

यह भी पढ़ें- रानी मुखर्जी की Mardaani 3 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म से बदले गए ये सीन्स!

रानी मुखर्जी ने प्रपोजल स्टोरी बताने से किया इनकार

कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देने से मर्दानी एक्ट्रेस ने साफ-साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "नहीं, वो सब चीजें टीवी के लिए थोड़ी ना है।" कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं तो सारी पूछ भी नहीं रहा था, जो-जो टीवी पर बता सकते हैं, वही पूछ रहा था।" रानी मुखर्जी हंसने लगती हैं। कपिल ने पूरी कोशिश की कि वह उनकी प्रपोजल और लव स्टोरी का राज जान ले, लेकिन रानी ने कुछ भी नहीं बताया।

Rani Mukerji Husband

इससे पहले रानी मुखर्जी ने करण जौहर के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि उन्हें आदित्य चोपड़ा की सिंपलिसिटी भा गई थी। वह अपने पैरेंट्स का बहुत सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 30 साल किए पूरे, 800 करोड़ क्लब और हिंसक सीन पर बोली ये बात