रानी मुखर्जी बनीं मां, आदित्य के घर आई नन्ही परी 'आदिरा'
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और उनके पति आदित्य चोपड़ा के घर खुशियां आ गई हैं। रानी ने एक बेटी को जन्म दिया है। ये खबर निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज मैं एक खूबसूरत बच्ची का अंकल बन गया हूं। रानी और आदित्य को
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और उनके पति आदित्य चोपड़ा के घर खुशियां आ गई हैं। रानी ने आज सुबह एक बेटी को जन्म दिया है। ये खबर निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर पर दी है।
संजय दत्त के फैंस के लिए उनकी रिहाई से जुड़ी आई अच्छी खबर
उन्होंने ट्वीट किया, 'आज मैं एक खूबसूरत बच्ची का अंकल बन गया हूं। रानी और आदित्य को बेटी हुई है।'
Am an uncle to a beautiful baby girl today!!!!! @udaychopra !!! Rani and Adi had a baby girl!!
— Karan Johar (@karanjohar) December 9, 2015
आदित्य के छोटे भाई उदय चोपड़ा ने भी ट्वीट करके बताया कि बेटी हुई है।
IT’S A GIRL!!!!!
— Uday Chopra (@udaychopra) December 9, 2015
रानी और आदित्य ने बेटी का नाम भी रख दिया है। आदित्य के नाम के 'आदि' और रानी के नाम के 'रा' को मिलाकर बेटी का नाम 'आदिरा' रखा गया है।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
Rani Mukerji and Aditya Chopra blessed with a baby girl at Breach Candy Hospital this morning. The baby has been named Adira.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 9, 2015
रानी ने फैंस को संदेश भेजा है, 'मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। आज जिंदगी ने हमें आदिरा के रूप में भगवान का सबसे कीमती तोहफा दिया है। हम अपने फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों के सपोर्ट और दुआओं के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। इस खुशी के साथ हमने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।'
रानी को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी डिलीवरी को लेकर पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही थी। रानी लंबे समय से प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थी।
रानी और आदित्य ने 2014 में शादी की थी। रानी आखिरी बार फिल्म मर्दानी मेें नजर आईं थी।