Move to Jagran APP

Randhir Kapoor Misses Rishi Kapoor On Bhai Duj: भाई दूज के अवसर पर रणधीर कपूर को आई ऋषि कपूर और रितु नंदा की याद

Randhir Kapoor Misses Rishi Kapoor On Bhai Duj रणधीर कपूर ने कई फोटो शेयर की हैl इसमें कपूर परिवार भाई दूज मनाता नजर आ रहा हैl यह त्यौहार रीमा जैन के घर पर मनाया गया हैl फोटो में रणधीर कपूर रीमा जैन और भाई राजीव कपूर नजर आ रहे हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 05:44 PM (IST)
Randhir Kapoor Misses Rishi Kapoor On Bhai Duj: भाई दूज के अवसर पर रणधीर कपूर को आई ऋषि कपूर और रितु नंदा की याद
ऋषि कपूर का निधन अप्रैल में और ऋतु का निधन जनवरी 2020 में हुआ हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर ने बहन रीमा जैन और भाई राजीव कपूर के साथ भाई दूज का त्यौहार मनाया हैl उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि उन्हें ऋषि कपूर और बहन रितु नंदा की याद सता रही थीl दिवाली का सप्ताह अभी भी चल रहा हैl इसके चलते कई कलाकार अपने खास पल सोशल मीडिया पर दिवाली के अवसर पर शेयर कर रहे हैंl

loksabha election banner

फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर ने भी कई फोटो शेयर की हैl इसमें कपूर परिवार भाई दूज मनाता नजर आ रहा हैl यह त्यौहार रीमा जैन के घर पर मनाया गया हैl इसमें रणधीर कपूर, रीमा जैन और भाई राजीव कपूर नजर आएl उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'चिंटू कपूर और ऋतु नंदा को मिस कर रहा हूंl' इन दोनों की मृत्यु 2020 में हुई हैl इसके चलते कपूर परिवार दुखी हैl ऋषि कपूर का निधन अप्रैल में हुआl वही ऋतु का निधन जनवरी 2020 में हुआ हैl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

रीमा और राजीव की तस्वीरें शेयर करते हुए रणधीर कपूर ने लिखा, 'भाई दूज के अवसर पर ऋतु और चिंटू को मिस कर रहा हूंl' इसके अलावा उन्होंने मनोज जैन, आदर जैन और अरमान जैन की तस्वीरें भी शेयर की हैl इस मौके पर नताशा नंदा भी नजर आई हैंl उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया है, 'अरमान और आदर के साथ, भाई दूज रीमा के घर परl' सभी ने पारंपरिक कपड़े पहन रखे हैंl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

करीना कपूर दीपावली का त्यौहार कपूर परिवार के साथ नहीं मना पाईl वह अपने पति सैफ अली के साथ धर्मशाला में हैl जहां वह फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैंl रक्षाबंधन के अवसर पर पूरा कपूर परिवार एक साथ थाl ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी अब फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया हैl उन्होंने फिल्म जुग जुग जियो के कलाकारों के साथ तस्वीरें शेयर कर ऋषि कपूर को मिस करने की बात कही थीl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.