रणदीप हुडा ऑस्ट्रेलिया में सम्मानित, बताया कैसे मिला बॉलीवुड में पहला ब्रेक
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडा को ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण एशियाई समुदाय ने सम्मानित किया है। उनकी जल्द ही फिल्म 'सरबजीत' रिलीज होने वाली है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडा को ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण एशियाई समुदाय ने सम्मानित किया है। मेलबर्न में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर उन्होंने छात्र जीवन के अपने अनुभव भी साझा किए।
'सरबजीत' का पहला पोस्टर जारी, सादगी भरे अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या राय
मालूम हो कि रणदीप ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई कर चुके हैं। साउथ एशियन पब्लिक अफेयर्स काउंसिल ने उन्हें फिल्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। रणदीप ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई उच्चारण के चलते ही उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला था।
'सुल्तान' के लिए अनुष्का शर्मा को नचाएंगी फराह खान
रणदीप ने मीरा नायर की चर्चित फिल्म 'मानसून वेडिंग' के जरिये वर्ष 2001 में अपना करियर शुरू किया था। ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया के संसदीय सचिव डेनियल ग्रीन ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। ग्रीन ने बताया कि उनके राज्य में भारतीय समुदाय सबसे तेजी से विकास कर रहा है। फिलहाल रणदीप 'सरबजीत' में व्यस्त हैं।