Move to Jagran APP

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रणदीप हुडा ने मनाया जन्मदिन

शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन सहित कई फिल्मी सितारों ने ख़ुद से या किसी एनजीओ की मदद से आर्थिक सहायता दी है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 01:58 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 01:58 PM (IST)
केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रणदीप हुडा ने मनाया जन्मदिन
केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रणदीप हुडा ने मनाया जन्मदिन

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता रणदीप हुडा ने अभी हाल ही में उनका जन्मदिन केरल में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद कर मनाया। इस मौके पर वह बाढ़ पीड़ितों के लिए खालसा दल के साथ सहायता करते नज़र आए।

loksabha election banner

गौरतलब है कि खालसा दल बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर लगाता है। जहां पर गरीब और बाढ़ से पीड़ित लोग आकर निशुल्क भोजन कर सकते हैं। रणदीप हुड्डा ने उनके साथ लंगर में भाग लिया। गौरतलब है कि केरल में आई भीषण बाढ़ के चलते राज्य को बहुत नुकसान हुआ है जिसमें सेना के जवान, सरकारें और विभिन्न स्वयंसेवी संगठन मदद कर रहे हैं। केरल में पिछले 100 वर्षों में आई हुई यह भीषण आपदा है। खालसा दल इसके पहले देश-विदेश में जहां जहां विपत्तियां आपदाएं आई हैं। वहां-वहाँ जाकर लंगर लगाकर लोगों की सहायता कर चुका है। रणदीप हुड्डा जल्द फिल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने एक सिख की भूमिका निभाई है। फिल्म की शूटिंग के चलते वह आजकल हर जगह सिख अवतार में ही नज़र आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का भी आह्वान किया।

बॉलीवुड की तरफ़ से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड से मदद के हाथ उठे हैं। शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन सहित कई फिल्मी सितारों ने ख़ुद से या किसी एनजीओ की मदद से आर्थिक सहायता दी है। अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए  की मदद दी है l  80 जैकेट, 25 पैंट, 20 शर्ट और 40 जूते भी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे हैं। अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, एआर रहमान ने भी मदद क। साउंड डिज़ाइनर रसुल पुकुट्टी ने भी अपने फाउंडेशन के जरिये मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद भेजी है ।

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते हैप्पी फिर भागेगी, पर क्या इतनी कमाई लायेगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.