विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia-Ranbir: रणबीर कपूर ने ऑडियंस की खचाखच भीड़ में आलिया को वैलेंटाइन डे किया विश, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 15 Feb 2023 04:57 PM (IST)

वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नहीं थे। हालांकि ये लव वर्ड्स एक-दूसरे ...और पढ़ें

Ranbir wishes Alia Valentine's Day in the crowd of the audience, the actress reacts, via instagram
Ranbir wishes Alia Valentine's Day in the crowd of the audience, the actress reacts, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Ranbir Kapoor: रणबीर और आलिया बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों कपल्स गोल शेयर करते हैं। हालांकि ये लव वर्ड्स इस वैलेंटाइन डे पर साथ नहीं थे। लेकिन दोनों एक-दूसरे को विश करना नहीं भूले। रणबीर दिल्ली में एक कॉलेज इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्हें आलिया के लिए टाइम नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने खचाखच स्टूडेंट्स की भीड़ में आलिया को वैलेंटाइन डे विश किया। जिस पर आलिया ने भी रिएक्ट किया है।

रणबीर ने आलिया को किया विश

रणबीर इस वैलेंटाइन डे एक कॉलेज इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे थे। जहां बड़ी संख्या में उनके फैंस मौजूद थे। इस दौरान कुछ बोलने से पहले उन्होंने कुछ देर का पोज लिया और अपनी वाइफ और बेटी को विश किया। उन्होंने कहा, 'मैं अपने दो प्यार को हैप्पी वैलेंटाइन विश करना चाहता हूं। मेरी वाइफ आलिया और मेरी प्यारी बेटी राहा। विश यू वेरी हैप्पी वैलेंटाइन डे।'

View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)

आलिया ने ऐसे किया रिएक्ट

रणबीर के इस वीडियो क्लिप को कई लोगों ने शेयर किया है। जिसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आलिया ने भी रणबीर को कुछ खास जवाब दिया है। आलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सबसे प्यारा इंसान'।

बता दें कि रणबीर के बिजी शेड्यूल के चलते इस बार वैलेंटाइन डे पर आलिया अपनी बहन के साथ थीं। उन्होंने इसकी पिक्चर्स भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

आलिया भट्ट  वर्क फ्रंट

बात अगर आलिया भट्ट वर्कफ्रंट की करें तो वो अगले साल बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में आलिया-रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की माने तो, ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। रणबीर कपूर इसमें बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में भी नजर आएंगे। ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Randhir Kapoor Birthday: करीना कपूर ने किया पापा रणधीर को विश, फोटो शेयर कर जताया प्यार

यह भी पढ़ें: Maharana Web Series: 'रामायण के राम' निभाएंगे महाराणा प्रताप का दमदार किरदार, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी का लुक