Brahmastra की सफलता के बाद मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे रणबीर कपूर, देखें वीडियो
ब्रह्मास्त्र को बॉक्स ऑफिस पर मिली जबरदस्त को रणबीर कपूर खूब एंजॉय कर रहे हैं। अब वो दुर्गााष्टमी के दिन मुंबई स्थित एक दुर्गा पंडाल में देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। शारदीय नवरात्रि में जगह-जगह पर पंडाल लगाकर दुर्गा पूजा हो रही है। हर कोई इस उत्सव के रंग में रंगा हुआ है, तो बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। अब दुर्गााष्टमी को ब्रह्मास्त्र अभिनेता रणबीर कपूर अपनी टीम के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।
रणबीर कपूर सोमवार को ब्रह्मास्त्र टीम के साथ मुंबई स्थित एक मां दुर्गा के पंडाल में आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर पूजा पंडाल से बाहर निकलते हुए अपनी कार की ओर जाते हुए दिख रहे हैं।
फैंस को भाया रणबीर कपूर का नया लुक
वीडियो में सफेद रंग के कुर्ता और पायजामा के साथ नीले रंग की मोदी जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस रणबीर कपूर एक इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
ब्रह्मास्त्र ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
आपको बता दें, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए अब तक 255 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की है। इसी के साथ ही ब्रह्मास्त्र कोरोना काल के बाद हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इस फिल्म में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने मुख्य शिवा और ईशा का किरदार निभाया है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन ने भी मुख्य किरदार प्ले किया है। जबकि दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान के कैमियो ने फिल्म में जान फूंक दी है। इस फिल्म की कहानी ब्रह्मास्त्र को हासिल करने के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है।
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
बता अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही लव रंजन के निर्देशन में बनी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा वो संदीप रेड्डी वांग के निर्देशन में बन रही फिल्म एनिमल में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Adipurush का मॉर्डन रावण देख लोगों को याद आई रामानंद सागर की 'रमायण', 35 सालों में जानें कितना बदला दशानन