2015 में तीन फिल्मों में नज़र आएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर आखिरी बार अक्टूबर 2013 में आई फिल्म 'बेशरम' में नज़र आए थे। रणबीर पिछले एक साल से बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि वो अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। 2015 में रणबीर तीन फिल्मों में नज़र आएंगे।
मुंबई। रणबीर कपूर आखिरी बार अक्टूबर 2013 में आई फिल्म 'बेशरम' में नज़र आए थे। रणबीर पिछले एक साल से बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि वो अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। 2015 में रणबीर तीन फिल्मों में नज़र आएंगे।
ये भी पढ़ेंः रणबीर को इस लुक में कभी नहीं देखा होगा आपने!
रणबीर फिल्म 'रॉय' में एक खास रोल में नज़र आएंगे, जो फरवरी में रिलीज हो रही है। उनकी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' अगले साल मई में रिलीज होगी, जबकि 'जग्गा जासूस' के 2 अक्टूबर को रिलीज होने की खबर है। 'जग्गा जासूस' में रणबीर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ भी नज़र आएंगी।
ये भी पढ़ेंः तो ये है रणबीर-कट्रीना का न्यू ईयर प्लान!
दर्शकों को अपने पसंदीदा एक्टर को जल्द से जल्द पर्दे पर देखना का बेसब्री से इंतजार रहेगा।