फिल्म साइन करने में रणबीर कपूर ले रहे हैं वक्त!
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म साइन करने से पहले बहुत समय ले रहे हैं। वैसे भी उनके करियर का अभी रफ फेज चल रहा है। ऐसे में वो फिल्म साइन करने के लिए किसी भी तरह की जल्दी में नहीं है। सूत्रों ने बताया, 'बहुत दिन हो चुके
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म साइन करने से पहले बहुत समय ले रहे हैं। वैसे भी उनके करियर का अभी रफ फेज चल रहा है।
रणबीर से सगाई पर कट्रीना ने किया इंकार और शादी पर बोलीें...!
ऐसे में वो फिल्म साइन करने के लिए किसी भी तरह की जल्दी में नहीं है। सूत्रों ने बताया, 'बहुत दिन हो चुके हैं जब रणबीर की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हुई है। ऐसे में रणबीर ने तय किया है कि वो फिलहाल कोई फिल्म साइन नहीं करेंगे। इसके पहले उनकी कोशिश पहले से किए गए कमिटमेंट्स पूरे करने की है। बाकी समय वो खुदको बेहतर करने में देना चाहते हैं।'
साल 2015 में रणबीर कपूर की फिल्मों में इम्तियाज अली की 'तमाशा' शामिल हैं जो नवंबर में रिलीज होगी। इसके बाद अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' होगी। इसमें उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ भी होंगी।
रणबीर के करीबी ने बताया, 'हां रणबीर अब अच्छा सिनेमा करना चाहते हैं। भले ही गति धीमी हो। वो ज्यादा फिल्में साइन करने के मूड में नहीं है। इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने भी उनको यही एडवाइज दी है।'
रणबीर से इस बारे में बात नहीं सकी।