Move to Jagran APP

जब दीपिका और रणवीर रिसेप्शन में थे व्यस्त, रणबीर कपूर यहां आए नजर

रणवीर सिंह की इस साल के अंत में फिल्म सिंबा रिलीज होगी। वहीं, रणबीर कपूर अपनी फिल्म ब्रह्रास्त्र की तैयारियों में जुटे हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 07:41 AM (IST)
जब दीपिका और रणवीर रिसेप्शन में थे व्यस्त, रणबीर कपूर यहां आए नजर
जब दीपिका और रणवीर रिसेप्शन में थे व्यस्त, रणबीर कपूर यहां आए नजर

मुंबईl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब दोनों एक दूसरे के हमसफर हैं। बेंगलुरु में बुधवार की शाम को पहले रिसेप्शन का आयोजन किया गया था जिसमें दीपिका और पादुकोण परिवार के करीबी शामिल हुए। लेकिन जहां एक ओर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने रिसेप्शन को लेकर व्यस्त थे वहीं दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रहे रणबीर कपूर क्या कर रहे थे। यह हम आपको बताते हैं।

loksabha election banner

दरअसल, रणबीर कपूर अपनी वर्तमान गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किए गए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्रास्त्र कर रहे हैं। दोनों के बीच अफेयर की बात तब सामने आई थी जब दोनों एक साथ सोनम कपूर की शादी में पहुंचे थे। इसके बाद से अफवाह आई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन बाद में दोनों को कई मौको पर साथ देखे जाने के बाद खबरें आई कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। मगर दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन आलिया भट्ट ने कॉफी विद् करण शो में यह बात स्वीकारी थी कि कभी वे चाहती थी कि उनकी शादी रणबीर कपूर से हो। 

आपको बता दें कि, एक समय दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर में बहुत गहरा प्यार था लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर होने के चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए और आज दोनों अपने-अपने जीवन में खुश हैं। 

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान आलिया भट्ट चोटिल हो गई थी। इसलिए रणबीर आलिया को लेकर डॉक्टर के पास गए जहां पर दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद रणबीर आलिया के घर के बाहर भी नजर आए। अगर बात करें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तो इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। आलिया जरूर रणबीर के परिवार के करीब आई हैं और नीतू कपूर ने भी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें आलिया की प्रेजेंस को देखा जा सकता है।

बता दें कि, एक अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट ने पत्रकारों से कहा कि अभी लोगों को उन दोनों की शादी की प्रतीक्षा करनी होगी और इसके लिए अभी समय लगेगाl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की भी अहम भूमिका हैl 

यह भी पढ़ें: रिसेप्शन में रणवीर दीपिका का दिखा रॉयल अंदाज, खुद शेयर की पहली तस्वीर, पहुंचे ये मेहमान

यह भी पढ़ें: Reception: रणवीर ने दुल्हन दीपिका का इस प्रकार संभाला पल्लू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.