Ranbir Kapoor Cycle Video: रणबीर कपूर के पास है लाखों की कीमत वाली ये साइकिल, वायरल हुआ वीडियो
एक्टर रणबीर कपूर गुरुवार को फैन्सी साइकिल चलाते हुए नजर आए। रणबीर मुंबई के पाली हिल स्थित अपने दादाजी के घर के बाहर स्पॉट हुए हैं। इस वक्त इस घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस दौरान रणबीर अपनी नई फैन्सी ऑटोमैटिक साइकिल के साथ दिखाई।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के हिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं उन्होंने कई अलग तरह के रोल अपने फिल्मी करियर में निभाए हैं। रणबीर कपूर फैंस के बीच अपनी स्टाल के लिए भी काफी फेमस हैं। इसी बीच रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में वह साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। रणवीर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
एक्टर रणबीर कपूर गुरुवार को फैन्सी साइकिल चलाते हुए नजर आए। दरअसल, रणबीर मुंबई के पाली हिल स्थित अपने दादाजी के घर के बाहर स्पॉट हुए हैं। इस वक्त उनके दादाजी का इस घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस दौरान रणबीर अपनी नई फैन्सी ऑटोमैटिक साइकिल के साथ दिखाई। उनके साथ उनकी मां नीतू कूपर भी साथ थीं। घर के रेनोवेशन का काम देखने जहां रणबीर कपूर साइकिल से पहुंचे थे वहीं, नीतू कूपर कार से आई थीं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणबीर और नीतू साथ में घर से बाहर निकलते हैं। दोनों फेस पर मास्क पहने हुए दिखाई दिए। इसके बाद रणबीर अपनी साइकिल से रवाना हो गए। वहीं, मां नीतू अपनी कार पर बैठकर चली जाती हैं। रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर जिस साइकिल पर बैठे थे वो Copenhagen कंपनी की है। इस साइकिल की खासियत ये है कि इसे फोल्ड भी किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 1,46,000 हजार बताई जा रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू और रणबीर घर से बाहर आते नजर आ रही हैं। इस दौरान रणबीर ने ब्लू टी शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी हुईं हैं। वहीं उन्होंने कैप के साथ मास्क लगा रखा है। वहीं उनकी मां नीतू कपूर ब्लैक टॉप के साथ ब्लू जींस और काला चश्मा लगाए दिख रही हैं। नीतू कपूर ने भी मुंह पर मास्क लगाया हुआ है।