विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranbir Kapoor को बेहद पसंद आई रणवीर सिंह की धुरंधर, बोले- 'थिएटर में अच्छा समय बीता'

Published: Sat, 14 Feb 2026 07:57 PM (IST)

रणबीर कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की। उन्होंने ...और पढ़ें

रणवीर सिंह और रणबीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह और रणबीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की चर्चा पूरे देश में है। कुछ लोग रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ अक्षय खन्ना के F9ALA डांस के दीवाने हो गए हैं। अब बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पर लाइव आए रणबीर

हाल ही में अपने शू ब्रांड के सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ लाइव बातचीत में रणबीर ने 'धुरंधर' का रिव्यू करते हुए इसे अपनी मौजूदा पसंदीदा फिल्म बताया। अपने लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS के एक साल पूरे होने पर एक्टर ने एक इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस दौरान उन्होंने फैंस और फॉलोवर्स से लाइव बात की।

Ranveer (28)

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh को फिर मिली धमकी, Dhurandhar एक्टर के करीबी हैं निशाने पर 

फैंस के सवालों का दिया जवाब

बातचीत के दौरान, रणबीर से पूछा गया कि उन्होंने सिनेमाघरों में आखिरी फिल्म कौन सी देखी थी, तो उन्होंने कहा,"धुरंधर थी। मुझे वह फिल्म बहुत पसंद आई। पूरी कास्ट और क्रू ने कमाल का काम किया। सिनेमा हॉल में बहुत अच्छा समय बीता।"

रणबीर और रणवीर के बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं, भले ही रणबीर का रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पहले अफेयर था। वहीं दीपिका पादुकोण ब्रेकअप के बाद भी रणबीर के साथ फ्रेंडली रिलेशन रखती हैं।

Ranbir Kapoor loves Dhurandhar
by u/Hungry_Business592 in BollyBlindsNGossip

दो साल किया था डेट

रणबीर और दीपिका की पहली मुलाकात फिल्म साल 2007 में 'बचना ऐ हसीनो'के सेट पर हुई थी। दोनों ने लगभग दो साल एक-दूसरे को डेट किया और 2009-2010 के आसपास उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बावजूद, दोनों ने 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया। रणबीर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो एक्टर को आने वाले समय में रामायण फिल्म में देखा जाएगा। मूवी में उनके साथ साई पल्लवी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Akshaye Khanna से पहले इस साउथ एक्टर को ऑफर हुई थी Dhurandhar, बोले- 'मेरी इच्छा थी कि...'