Exclusive: दादी कृष्णा राज कपूर के चोर कमरे के असली जासूस हैं रणबीर कपूर
रणबीर जंगली मटन के फैन हैं और जब भी वह दादी के घर जाते हैं तो उनकी दादी खासतौर से उनके लिए बनाती हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणबीर कपूर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के बेहद करीब हैं। यही वजह है कि वह कई सालों तक अपनी दादी के साथ ही उनके घर में रहे थे और उनके चोर कमरे की जासूसी भी की।
रणबीर कहते हैं "दादी के पास रह कर मैं तो अपने बचपन के दिनों में ही खोया रहता हूं। घर में इस बात की जानकारी कम लोगों को है, लेकिन मैं सब जानता हूं। दादी के घर में एक चोर कमरा है और मेरी दादी को तरह तरह की कुकीज़ खाने का हमेशा शौक रहा है और वह जिस देश में भी जाती हैं ,वहां से कुकीज़ जरूर खरीद कर लाती हैं। उसी कमरे में वह इन्हें रखती हैं और रणबीर को जब भी मौक़ा मिलता है वह उस कमरे से वह सब चुरा कर खूब खाते हैं। यही नहीं रणबीर बताते हैं कि दादाजी (राज कपूर) से जुड़ा एक-एक सामान दादी ने संभाल कर रखा है। फिर चाहे वह राज कपूर का उनको लिखा पहला लेटर हो या फिर वह सारी किताबें जो दादाजी पढ़ते थे। रणबीर कहते हैं कि उस दौर में राजकपूर की फिल्मों को लेकर क्या क्रेज था, यह सब भी उन्हें इन चीजों को देख कर पता चला। रणबीर को राजकपूर के मैडल को पहन कर आईने के सामने खुद को देखना बहुत पसंद है। यह सम्मान उन्हें चेक रिपब्लिक से मिला था। रणबीर उसे पहन कर बहुत प्राउड फील करते हैं।
यह भी पढ़ें: बीमार कटरीना के लिए जब रणबीर ने रखवाया पांच सेकेंड का मौन
रणबीर जंगली मटन के फैन हैं और जब भी वह दादी के घर जाते हैं तो उनकी दादी खासतौर से उनके लिए बनाती हैं। उम्र ज़्यादा होने के बावजूद वो रसोई में बहुत देर खड़ी होकर प्यार से खाना बनती हैं क्योंकि उन्हें दूसरों को खिलाना बहुत पसंद है।