यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor On Wedding: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी को लेकर किया खुलासा, कही ये बात
Ranbir Kapoor On Wedding रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कई महिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl दोनों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl इस वर्ष की शुरुआत में खबर आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल के अंत तक शादी करने वाले हैं लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते सब कुछ बदल गया हैl अब फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में इस बात पर अपडेट दिया हैl उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर कोरोनावायरस महामारी नहीं होती तो उनकी आलिया भट्ट से शादी हो चुकी होतीl रणबीर कपूर कहते है, 'हमारे जीवन में कोरोना महामारी नहीं आई होती तो हम शादी कर लेतेl' उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही शादी करेंगेl
इस अवसर पर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की जमकर सराहना भी कीl लॉकडाउन के दौरान आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की काफी सहायता भी की हैl रणबीर ने यह भी कहा कि आलिया भट्ट उनके मुकाबले ज्यादा सफल है और उन्होंने लॉकडाउन में गिटार से लेकर स्क्रीनराइटिंग तक की क्लास ली है और आलिया भट्ट के सामने वह अपने आप को कम आंकते हैंl उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के दौरान उन्होंने कोई क्लासेस नहीं ली हैl
View this post on Instagram
रणबीर ने यह भी कहा कि शुरुआत में वह पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थेl इसके बाद उन्होंने पढ़ना शुरू किया और अपने परिवार के साथ समय बिताना शुरू कियाl इसके अलावा वह प्रतिदिन दो से तीन फिल्में देखते थेl रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैंl दोनों पहली बार निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगेl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन और मौनी रॉय की अहम भूमिका हैl
View this post on Instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कई महिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा जाता हैंl दोनों की केमेस्ट्री गजब की हैंl दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैंl
