तो इसलिए मुकेश अंबानी की पार्टी में नहीं पहुंचीं कट्रीना कैफ
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मुंबई स्थित अपने बंगले पर एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, लेकिन कट्रीना कैफ यहां नजर नहीं आईं।
मुंबई। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मुंबई स्थित अपने बंगले पर एक शानदार पार्टी आयोजित की। इसमें बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे। सितारों की फेहरिस्त में रितिक रोशन, अर्जुन कपूर, जैकलिन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा सहित रणबीर कपूर भी नजर आए। मगर एक हस्ती यहां नजर नहीं आईं, जिसके आने की सबको उम्मीद थी। हम बात कर रहे हैं कट्रीना कैफ की।
इस पार्टी में कट्रीना की गैरमौजूदगी सुर्खियों में बनी हुई थी। बीते दिनों आकाश अंबानी की पार्टी में कट्रीना कैफ भी पहुंची थीं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आई थी। इसके बाद से ही चर्चा चल पड़ी थी कि दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं। लेकिन जब कट्रीना इस पार्टी में नहीं पहुंचीं तो चर्चा चल पड़ी। अंबानी की दिवाली पार्टी में तो आकाश और कट्रीना साथ नजर आए थे।
ऐश्वर्या राय बच्चन को बचाने के लिए सामने आईं कट्रीना कैफ!
वैसे इस पार्टी में रणबीर कपूर के साथ ही ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी पहुंचे थे। फराह खान, सोफी चौधरी जैसे नाम भी इस पार्टी में पहुंचे थे। ऐसे में कट्रीना कैफ की गैरमौजूदगी चर्चा का केंद्र बनी रही। फिल्मी गलियारों में चर्चा हो रही है कि कटरीना कैफ ने रणबीर और उनके परिवार का सामना न करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। अब सच जो भी हो फिलहाल तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ककट्रीना और रणबीर एक साथ नहीं आना चाहते।