Dhoom 4 में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, Ranbir Kapoor के साथ विलेन बनकर मचाएंगी बवाल?
Ranbir Kapoor के पास इस वक्त पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में हैं लेकिन जिसका सबसे ज्यादा इंतजार है वो फिल्म धूम 4 (Dhoom 4) है। खबर है कि वह इस फिल्म में ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी धूम पिछले 20 साल से सिनेमा पर धमाल मचा रही है। अब तक इस फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में आ चुकी हैं और पिछले 11 सालों से चौथी फिल्म का इंतजार हो रहा है।
हाल ही में, एक खबर आई थी कि आदित्य चोपड़ा धूम 4 (Dhoom 4) बनाने की तैयारी में हैं और विलेन की भूमिका एनिमल स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभाएंगे। अब एक एक्ट्रेस के फिल्म में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।
ये एक्ट्रेस बनेंगी धूम 4 की हीरोइन
सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि रणबीर कपूर के साथ धूम 4 में तू झूठी मैं मक्कार की निशा यानी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की एंट्री होने वाली है। एक बार फिर श्रद्धा की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ बनेगी। फिल्मी एक्सप्लोर नाम के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, वह उनके साथ विलेन का किरदार निभाएंगी।
यह भई पढ़ें- Dhoom 4 को मिल गया लीड हीरो! आमिर खान-ऋतिक रोशन को पछाड़ ये बॉलीवुड एक्टर बनेगा सबसे बड़ा 'चोर'
Ranbir Kapoor- Instagram
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर जैसे ही खबर आई कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म में जोड़ी बन सकती है, वैसे ही फैंस के बीच हलचल मच गई। कुछ जोड़ी के सपोर्ट में थे तो कुछ खिलाफ। एक यूजर ने कहा कि दोनों धूम 4 के लिए फिट नहीं हैं। एक ने कहा कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। जबकि कुछ लोगों ने उनकी जोड़ी बनने पर एक्साइटमेंट जाहिर की है। एक यूजर ने कहा, "वॉव सुपर एक्साइटेड।"
हालांकि, मेकर्स या स्टार्स की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही दैनिक जागरण इस बात की पुष्टि करता है।
धूम 4 से आउट हुए दो सितारे?
धूम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम ने लीड रोल निभाया था। धूम 2 में अभिषेक और उदय के साथ ऋतिक रोशन विलेन बने थे। पहली और दूसरी की तरह जय और अली धूम 3 में बरकरार थे, लेकिन आमिर खान विलेन बने थे। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, धूम 4 में अभिषेक और उदय की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह नए सितारों को लिया जा सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।