Ranbir Kapoor Photos: ये 8 फोटो बताती हैं कि उस वक्त के सबसे क्यूट ब्वॉय रहे होंगे रणबीर कपूर
Ranbir Kapoor Birthday रणबीर कपूर के आज लाखों लोग दीवाने हैं और उनके लुक की वजह से भी उनके कई दीवाने हैं। एक्टर बचपन में भी काफी क्यूट थे और हर कोई उन्हें पसंद करता था। आप भी देखिए रणबीर कपूर के बचपन की तस्वीरें...
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपने लुक से भी लोगों को दीवाना बनाया है। सोशल मीडिया पोस्ट बताते हैं कि रणबीर कपूर कितने हैंडसम हैं और इस वजह से उनके कितने लोग दीवाने हैं। उनकी दीवानगी ना सिर्फ उनके फैंस में है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी हैं। इसी वजह से वो फिल्मों के साथ साथ लव अफेयर्स की वजह से खबरों में रहते हैं। खास बात ये है कि रणबीर कपूर बचपन से ही ऐसे हैं और उनके बचपन की तस्वीरें बताती हैं कि वो उस वक्त कितने क्यूट रहे होंगे।
रणबीर कपूर बचपन से ही काफी चुलबुले हैं और हर कोई उन्हें पसंद करता था। आप उनकी तस्वीरें देखकर समझ जाएंगे कि वो कितने क्यूट रहे होंगे। फ़िल्मों में रणबीर की रूचि उन्हें मानों विरासत में मिली थी। रणबीर अक्सर अपने पिता ऋषि कपूर के साथ उनकी फ़िल्मों की शूटिंग पर जाया करते थे। रणबीर को कैमरे के पीछे होने वाले काम में भी बड़ा इंटरेस्ट था। ये कहानियां उनकी तस्वीरें ही बता रही हैं। आप भी देखिए उनके बचपन की ये तस्वीरें...
एक्टर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को हुआ था। उन्होंने न्यू यॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट से फ़िल्म मेकिंग और मेथड एक्टिंग सिखी थी। इसका असर उनकी फिल्मों में देखने को मिलता है, क्योंकि उनकी फिल्मों को सिर्फ फैंस नहीं ही नहीं, बल्कि समीक्षक भी उतना ही पसंद करते हैं। एक्टर ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी पहली फिल्म सांवरिया थीं, उसके बाद रणबीर ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'रॉकस्टार', 'बर्फी', 'अंजाना-अंजानी', 'ये जवानी है दीवानी', 'तमाशा', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'संजू' जैसी फिल्मों में दिखा दिया कि वो कुछ स्पेशल हैं।