DeepVeer Reception: रणबीर-आलिया इस वजह से नहीं हुए शामिल, अक्षय की ऐसी मजबूरी
कटरीना कैफ का पार्टी में शामिल होना भी चर्चा में है। चूंकि यह बात जगजाहिर है कि कटरीना और दीपिका के रिश्ते रणबीर कपूर को लेकर मधुर नहीं रहे हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका और रणवीर की शादी के बाद मुंबई में 1 दिसंबर की रात उन्होंने अपने इंडस्ट्री के सभी करीबी मित्रों के लिए खास दावत का आयोजन किया था। ऐसे में सबकी निगाहें उन लोगों पर अधिक रही, जो पार्टी में शामिल नहीं हुए।
कयास लगाये जा रहे थे कि रणबीर कपूर, जिनसे दीपिका के पूर्व रिश्ते रहे हैं, वह दीपिका के दोस्त होने के नाते पार्टी में जरूर शामिल होंगे, लेकिन न सिर्फ रणबीर कपूर बल्कि रणबीर कपूर के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट का पार्टी में न आना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पार्टी में न शामिल होने का कारण कुछ और नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग है। जी हां, यह सच है कि दोनों मुंबई में ही थे, लेकिन 1 दिसंबर को वह लगभग 20 घंटे से लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस वजह से वह पार्टी में शामिल नहीं हो पाये। वहीं सलमान खान शहर में नहीं हैं। वह भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अक्षय कुमार और सोनम कपूर जो कि रणवीर के बेहद करीबी माने जाते हैं, वह भी पार्टी में शामिल नहीं हुए। चूंकि दोनों ही शहर से बाहर हैं। इन सभी कलाकारों की गैर मौजूदगी से इतर कटरीना कैफ का पार्टी में शामिल होना भी चर्चा में है। चूंकि यह बात जगजाहिर है कि कटरीना कैफ और दीपिका के रिश्ते रणबीर कपूर को लेकर मधुर नहीं रहे हैं। हालांकि कटरीना ने कॉफी विद करण में यह बात स्वीकारी कि दीपिका को लेकर उनके मन में कोई असहजता नहीं हैं। ऐसे में रणवीर सिंह ने उन्हें खासतौर पर रिसेप्शन में आने का न्योता दिया था और उन्होंने इस न्योते को स्वीकार भी किया और खुशी-खुशी रिसेप्शन में शामिल हुईं।
इनके अलावा संजय दत्त नये लुक में नजर आये। संजय बॉल्ड लुक में दिखे। ख़बर है कि उनकी आने वाली फिल्म पानीपत में उनका यह लुक होगा, तो उनकी आने वाली फिल्म शमशेरा के लिए भी उनका यह लुक हो सकता है।एक और सेलेब्रिटी जिन पर सभी की निगाह रहीं, वह थीं कंगना रनौत। पिछले कुछ सालों में दीपिका और कंगना के रिलेशनशीप में काफी दूरियां रहीं और खबर है कि कंगना की बयानबाजी के कारण दीपिका ने उन्हें अपनी इस पार्टी में आने का न्योता नहीं दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत को भी पार्टी में आने का न्योता नहीं था, जबकि महेंद्र सिंह धोनी, जिनसे उनकी रिलेशनशिप की अफवाह रही वह पार्टी का हिस्सा बने और अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आये। अनुष्का शर्मा अकेली पार्टी में शामिल हुईं। रणवीर ने अनुष्का के साथ बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड पारी शुरू की थी और उनके साथ भी रणवीर का नाम जुड़ा था।