Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है? Raha Kapoor के दूसरे बर्थडे पर दादी नीतू कपूर ने शेयर की एकदम प्यारी तस्वीर

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 01:20 PM (IST)

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में मुंबई में अपने अपार्टमेंट इंटीमेट वेडिंग की थी। इसमें उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। 6 नवंबर 2022 को आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। आज उनकी बेटी यानी नन्ही राहा पूरे दो साल की हो गई हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रही है।

    Hero Image
    आलिया और रणबीर के साथ राहा कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दुलारी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor Birthday) आज पूरे दो साल की हो गई हैं। राहा कपूर सोशल मीडिया पर उन बच्चों में आती हैं जिनकी एक झलक पाने को फैंस तरसते हैं। अब राहा कपूर के दूसरे बर्थडे पर फैंस पहले से ही उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतू कपूर ने शेयर की राहा की फोटो

    अब राहा के बर्थडे के मौके पर उनकी दादी नीतू कपूर ने उनकी एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर हर कोई नन्ही राहा पर प्यार लुटा रहा है। तस्वीर में राहा इतनी क्यूट लग रही हैं जिसे देखकर किसी को भी उन्हें प्यार करने का मन करने लग जाएगा।

    नीतू कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें राहा कार में मम्मी आलिया और पापा रणबीर कपूर के बीच में बैठी नजर आ रही हैं। रणबीर प्यार से राहा के सिर पर किस कर रहे हैं जबकि राहा के एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो मम्मी-पापा के बीच में दब गई हैं। वहीं आलिया बड़े ही प्यार से रणबीर कपूर को निहारती नजर आईं।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और Alia ने की दीवाली पूजा, पापा की गोद में नाक मुंह बनाती नजर आईं Raha

    मम्मी-पापा के बीच में दब गईं राहा

    यह तस्वीर फैमिली वेकेशन की लग रही है। फोटो में राहा ने हल्के हरे रंग की पफर जैकेट पहना हुआ है जबकि आलिया भट्ट काले रंग के कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने सिर पर धूप का चश्मा लगाया हुआ है। वहीं रणबीर काले और लाल रंग के जैकेट में बेहद कूल नजर आए। फोटो शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे प्यार का जन्मदिन, गॉड ब्लेस यू। वहीं फैंस भी कमेंट सेक्शन में राहा को बर्थडे विश करते नजर आए।'

    रणबीर की बहन ने भी शेयर की फोटो

    इससे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी समारा के साथ राहा की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। रिद्धिमा ने लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय क्यूटी पाई। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।" तस्वीर में राहा ने सफेद टी-शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी हुई है और वह सीधे कैमरे की ओर देख रही है, जबकि समारा प्यार से उन्हें देखती नजर आईं।

    यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी छोड़कर बेटी की ड्यूटी करते दिखें Ranbir Kapoor, राहा की सामने आई कुछ और क्यूट तस्वीरें