Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर और आलिया के अलावा इन सितारों की शादी पर आखिरी मोमेंट तक बना रहा सस्पेंस
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन अब तक दोनों की शादी कब होगी इस पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि इससे पहले भी कई सितारे ऐसे हैं जिनकी शादी पर आखिरी मोमेंट तक सस्पेंस बना रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के सभी प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं और हर कोई अब दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेसब्र है। हालांकि दोनों की शादी अप्रैल की किस तारीख को होगी इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। नीतू कपूर ने कल पैपराजी को ये तो कहा कि शादी आज यानी कि 14 को होगी, लेकिन तुरंत ही बाद में कह डाला परसों यानी कि 15 अप्रैल। खैर रणबीर और आलिया अकेला ऐसा कपल नहीं है, जिन्होंने अपनी प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद भी अपनी शादी की डेट पर सस्पेंस बनाया है। इन दोनों से पहले कई बड़े सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने सीक्रेट वेडिंग की और खबर आने के बाद भी चुप्पी बनाई रखी। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।
कटरीना कैफ-विक्की कौशल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बीते साल 9 दिसम्बर 2021 को धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे। लेकिन इन दोनों ने शादी की खबर बाहर आने के बाद भी चुप्पी साधी रखी। दोनों से जब भी उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सवाल टाल दिया। राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस होटल में दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की। दोनों ने न तो अपनी शादी की डेट पर कोई बात की और ना ही लोकेशन पर। जैसे ही दोनों शादी के बंधन में बंधे इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी साल 2017 की सबसे बड़ी शादी थी। इन दोनों की शादी की खबर ने न सिर्फ सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन इसी के साथ दोनों ने मीडिया और पैपराजी से बहुत दूर रहकर शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी में फोन तक अन्दर लाने की इजाजत नहीं दी थी। अनुष्का और विराट की शादी किसी सपने से कम नहीं थी। हालांकि मीडिया में कई बार ये खबर आई कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है, दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की। इटली में सीक्रेट शादी करने के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करके सबको हैरान कर दिया।
दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह
रणवीर बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक मोस्ट लवेबल कपल माना जाता है। दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने का मौका नहीं छोड़ते। लेकिन शादी से पहले दीपिका और रणवीर ने भी कभी अपने डेटिंग की खबर पर बात नहीं की। ऐसा कहा जाता है कि दोनों को मिलवाने में संजय लीला भंसाली ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन दोनों ने भी इटली में ही जाकर सीक्रेट वेडिंग की थी। दोनों ने अनुष्का और विराट की तरह अपनी शादी में लिमिटेड लोगों को इनवाइट किया था।
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली मुलाकात मेट गाला के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों को प्यार हुआ। इन दोनों की शादी हिंदी और क्रिश्चन रीति-रिवाजो के साथ उदयपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई थी। इन दोनों ने भी अपनी शादी सीक्रेट ही रखा और शादी होने के बाद सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ खुशी शेयर की।
रानी मुखर्जी- आदित्य चोपड़ा
साल 2014 में रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी की खबर ने फैन्स को पूरी तरह से हैरान कर दिया था। इन दोनों ने भी अपनी शादी की खबर मीडिया में नहीं आने दी और करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी ही।आपको बता दें कि रानी से पहले आदित्य चोपड़ा की एक और शादी हुई थी, लेकिन साल 2009 में वह अपनी पत्नी पायल खन्ना से अलग हो गए। रानी मुखर्जी पर होम ब्रेकर का आरोप भी लगा, लेकिन इन दोनों ने कभी भी इसकी परवाह नहीं की।
जॉन अब्राहम- प्रिया रुंचल
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल की शादी की खबर जब सामने आई थी तो फैन्स का दिल टूट आया था। सूत्रों की माने तो जॉन अब्राहम ने साल 2011 में ही प्रिया रुंचल से शादी कर ली थी। लेकिन इन दोनों की शादी की खबर साल 2014 में सामने आई। जॉन अब्राहम की शादी की खबर मीडिया और फैन्स से पूरी तरह से सीक्रेट रखी गई। ये दोनों कम ही साथ नजर आते हैं।
संजय दत्त- मान्यता दत्त
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त ने तीन शादी की। अपनी पहली पत्नी ऋचा शर्मा के निधन के बाद उन्होंने रिया पिल्लई से शादी की। लेकिन उनकी दूसरी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। दो असफल शादियों के बाद संजय दत्त ने मान्यता दत्त को डेट करने और उनसे शादी की खबर को बाहर नहीं आने दिया। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में गोवा में सीक्रेट शादी की थी।
रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल यानी कि आज ही रणबीर कपूर के घर 'वास्तु' में ही शादी होगी, लेकिन इस पर अब तक दोनों के परिवार से किसी ने भी मुहर नहीं लगाई।