विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt का 250 करोड़ का बंगला बनकर हुआ तैयार, बेटी राहा के साथ जल्द होंगे शिफ्ट

Published: Mon, 09 Jun 2025 09:21 AM (IST)

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Bungalow बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ सालों से ...और पढ़ें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बंगला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बंगला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रणबीर-आलिया का बंगला हुआ रेडी
  2. 250 करोड़ रुपये है बंगले की कीमत
  3. दादा-दादी के नाम था रणबीर का घर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। दोनों इस वक्त मुंबई के वास्तु बिल्डिंग में रहते हैं। इसी घर में उन्होंने शादी भी की थी। मगर अब दोनों अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। पिछले कुछ सालों से रणबीर और आलिया अपने नए घर को अपने मनमुताबिक डिजाइन करवा रहे थे और अब उनका नया बंगला बनकर तैयार हो गया है। 

जैसा कि आपको मालूम हो कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ सालों से अपना नया घर बनवा रहे थे। नीतू कपूर के साथ मिलकर दोनों ने अपने घर को बनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों भले ही चाहे जितने बिजी हों, लेकिन समय-समय पर कपूर परिवार कंस्ट्रक्शन की एक-एक डिटेल देखने आया करता था। अब आखिरकार उनका घर बनकर तैयार हो गया है।

रेडी हुआ रणबीर-आलिया का बंगला

सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के नए आशियाने की झलक सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल का नया घर एकदम बनकर तैयार है। दोनों को हरियाली के पास रहना कितना पसंद है, यह उनके टेरिस गार्डन, बालकनी में पौधे और गार्डन में लगे पेड़-पौधे से साफ जाहिर है। बहु मंजिला बंगले की कीमत 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ramayana की शूटिंग के बीच Ranbir Kapoor का नया लुक वायरल, क्लीन शेव-लीन बॉडी में एक्टर को देख फिदा हुए फैंस

Photo Credit - Instagram

कब शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर लगभग तैयार हो गया है, बस कुछ फिनिशिंग है जो एक दो महीने में कंप्लीट हो जाएगी। जब घर तैयार हो जाएगा तो कपल अपनी नन्ही परी राहा के साथ वहां शिफ्ट हो जाएंगे।

बंगले की क्या है खासियत?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये बंगला कपूर खानदान के बहुत करीब है। यह राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर का घर था जो बाद में नीतू कपूर और ऋषि कपूर को दिया गया था। अब यहां रणबीर और आलिया रहेंगे जिन्होंने इस बंगले को अपने मनमुताबिक बनवाया है। रणबीर और आलिया ने इस घर को 'होम' (Ranbir Kapoor Alia Bhatt House Name) नाम दिया है।

यह भी पढ़ें- 'भगवान राम के लिए कोई स्टार सूटेबल नहीं', रणबीर कपूर स्टारर Ramayana की शूटिंग के बीच ये क्या बोल गए अरुण?