Move to Jagran APP

Ranbir Kapoor 38 Birthday: 38 वर्ष के हुए रणबीर कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की बचपन की फोटो, देखें वायरल तस्वीरें

Ranbir Kapoor 38 Birthday रिद्धिमा ने दिवंगत पिता ऋषि कपूर और रणबीर के साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसमें एक हाथ में छोटे रणबीर और दूसरे में रिद्धिमा को लिए साईं बाबा के मंदिर में ऋषि को कैमरे के लिए पोज करते हुए देखा जा सकता है।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 08:30 AM (IST)
Ranbir Kapoor 38 Birthday: 38 वर्ष के हुए रणबीर कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की बचपन की फोटो, देखें वायरल तस्वीरें
रणबीर कपूर सोमवार को 38 साल के हो गए हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर सोमवार को अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैंl उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दते हुए इंस्टाग्राम पर एक शानदार बचपन की फोटो शेयर की है। जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी हो रही हैंl रणबीर कपूर सोमवार को 38 साल के हो गए हैं और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी उत्साहित हैं।

loksabha election banner

रणबीर का जन्मदिन उनके जीजा भरत साहनी के जन्मदिन के दो दिन बाद और रिद्धिमा के जन्मदिन के कुछ दिनों बाद आता है। रिद्धिमा कई निकट और प्यारे लोगों के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देती है और अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर करती हैl रिद्धिमा ने कुछ दिनों पहले अपने जन्मदिन के जश्न पर रणबीर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी।

इस मौके पर भाई-बहन की जोड़ी को काले रंग के कपड़े पहने देखा जा सकता है। अब रिद्धिमा ने दिवंगत पिता ऋषि कपूर और रणबीर के साथ एक बचपन की प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें एक हाथ में छोटे रणबीर और दूसरे में रिद्धिमा को लिए साईं बाबा के मंदिर में ऋषि को कैमरे के लिए पोज करते हुए देखा जा सकता है। रिद्धिमा ने रणबीर और चाची रीमा जैन के साथ एक और तस्वीर शेयर की है और इसे उन्होंने कैप्शन दिया, 'बर्थडे ईव @rimosky #RK'

रिद्धिमा अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर कई पारिवारिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। रिद्धिमा ने अपने पति के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की थीं। रिद्धिमा ने हाल ही में अपना 40 वां जन्मदिन मनाया और इस अवसर पर करिश्मा और करीना कपूर भी शामिल हुईं।

रिद्धिमा के लिए नीतू कपूर से लेकर रणबीर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट तक सभी ने हिंदी गाने 'आप जैसा कोई' पर परफॉर्म भी किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.